कानपुर में गाली गलौज के विरोध पर युवक की पीट पीटकर हत्या
कानपुर के काकादेव में गाली-गलौज का विरोध करने पर एक युवक की चचेरे भाई और उसके परिवार ने पीट-पीटकर हत्या ...और पढ़ें
-1793625125233_m.webp)
राकेश कुमार प्रजापति की फाइल फोटो। स्वजन
HighLights
कानपुर में गाली-गलौज के विरोध पर युवक की हत्या।
चचेरे भाई और उसके परिवार ने पीट-पीटकर मारा।
आरोपी की पत्नी, मां, बहन पुलिस हिरासत में।
जागरण संवाददाता, कानपुर। काकादेव थाना क्षेत्र के मतैयापुरवा मुहल्ले में गाली गलौज के विरोध पर 36 वर्षीय राकेश कुमार प्रजापति की पड़ोस में रहने वाले चचेरे भाई रवि उसकी पत्नी अनीता, बहन सुमन वर्मा पप्पू ने पीट-पीट कर मरणासन्न कर दिया। स्वजन उसे एलएलआर अस्पताल ले गए। जहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद आरोपित रवि अस्पताल से फरार हो गया जबकि उसकी पत्नी मां और बहन को पुलिस ने हिरासत में लिया है।