कानपुर मेल को हरी झंडी, 20 कोच लेकर चलेगी, जानें पूरा शेड्यूल
कानपुर मेल को सोमवार दोपहर सेंट्रल स्टेशन से हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया, जिसका शुभारंभ रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ...और पढ़ें

कार्यक्रम को संबोधित करते सांसद रमेश अवस्थी। जागरण
HighLights
कानपुर मेल को सेंट्रल स्टेशन से हरी झंडी मिली।
रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने वीडियो कांफ्रेंसिंग से शुभारंभ किया।
कानपुर-दिल्ली मार्ग पर दूसरी नियमित रात की ट्रेन।
जागरण संवाददाता, कानपुर। कुछ ही देर में कानपुर मेल को सोमवार दोपहर सेंट्रल स्टेशन से हरी झंडी दिखाई जाएगी। रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव वीडियो कान्फ्रेंसिंग के जरिए इसका शुभारंभ करेंगे। यह रात में कानपुर से दिल्ली जाने वाली दूसरी नियमित ट्रेन होगी। अभी तक रात में यात्रियों के पास सिर्फ श्रमशक्ति एक्सप्रेस का ही विकल्प था। नई ट्रेन के संचालन से यात्रियों को बड़ी राहत मिलेगी।
कानपुर मेल कुल 20 कोच के साथ चलेगी। इसमें फर्स्ट एसी का एक, सेकेंड एसी के दो, थर्ड एसी के छह और थर्ड एसी इकोनामी का एक कोच होगा। इसके अलावा पांच स्लीपर, पांच जनरल, एक एसएलआर और एक जनरेटर कार भी शामिल रहेगी। ट्रेन आठ स्टेशनों पर ठहराव लेगी। हालांकि, अभी इसका किराया घोषित नहीं किया गया है।
यह ट्रेन सेंट्रल स्टेशन से चलकर फफूंद, इटावा, टूंडला, हाथरस, अलीगढ़, खुर्जा, दादरी व गाजियाबाद होते हुए आनंद विहार पहुंचेगी। सेंट्रल स्टेशन के निदेशक अकांशु गोविल ने बताया कि कानपुर मेल को हरी झंडी दोपहर दो बजे दिखाई जाएगी। रेल मंत्री वीडियो कांफ्रेंसिंग से जुड़ेंगे।
सेंट्रल रेलवे स्टेशन प्लेटफार्म नंबर एक पर कार्यक्रम की शुरुआत हो चुकी है। कार्यक्रम को सांसद रमेश अवस्थी संबोधित कर रहे हैं।
ऐस है शेड्यूल
ट्रेन कानपुर सेंट्रल से रात 8:40 बजे चलकर अगले दिन सुबह 4:50 बजे आनंद विहार पहुंचेगी। रास्ते में फफूंद 9:40, इटावा 10:38, टूंडला 12:15, हाथरस 12:45, अलीगढ़ 1:33, खुर्जा 2:05, दादरी 2:50 और गाजियाबाद 3:56 बजे पहुंचेगी। वापसी में 14154 आनंद विहार से रात 11:25 बजे चलेगी और गाजियाबाद 11:50 बजे पहुंचेगी। कानपुर आगमन सुबह 7:25 बजे होगा।