विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

गुड न्यूज: कानपुर के 4.30 लाख एलपीजी उपभोक्ताओं को राहत, ई-केवाईसी की समय सीमा बढ़ी

Published: Wed, 19 Aug 2026 09:41 PM (IST)

कानपुर में 4.30 लाख एलपीजी उपभोक्ताओं को बड़ी राहत मिली है, क्योंकि गैस कनेक्शन की ई-केवाईसी कराने की समय सीमा ...और पढ़ें

News Article Hero Image

HighLights

  1. कानपुर में एलपीजी ई-केवाईसी की समय सीमा बढ़ी

  2. 4.30 लाख उपभोक्ताओं को ई-केवाईसी के लिए अतिरिक्त समय मिला

  3. गैस एजेंसियों पर भीड़ कम करने में मिलेगी मदद

जागरण संवाददाता, कानपुर। घरेलू एलपीजी उपभोक्ताओं के लिए बड़ी राहत की खबर है। गैस कनेक्शन की ई-केवाईसी कराने की समय सीमा को अग्रिम आदेश तक बढ़ा दिया गया है। इससे जिले के करीब 4.30 लाख ऐसे उपभोक्ताओं को राहत मिली है, जो अब तक ई-केवाईसी नहीं करा सके थे। अब नई अंतिम तिथि घोषित होने तक उपभोक्ता बिना किसी जल्दबाजी के यह प्रक्रिया पूरी करा सकेंगे।

जिले में कुल करीब 11.80 लाख घरेलू गैस उपभोक्ता हैं। इनमें से लगभग 7.50 लाख उपभोक्ता अपनी ई-केवाईसी पूरी करा चुके हैं, जबकि शेष 4.30 लाख उपभोक्ताओं की प्रक्रिया अभी बाकी है। समय सीमा बढ़ने के बाद तेल कंपनियों और प्रशासन ने भी राहत की सांस ली है, क्योंकि अंतिम तारीख नजदीक आने से गैस एजेंसियों पर भीड़ लगातार बढ़ रही थी।

अधिकारियों ने उपभोक्ताओं से अपील की है कि समय सीमा बढ़ने को लापरवाही का कारण न बनाएं। सभी पात्र उपभोक्ता जल्द से जल्द अपनी इ-केवाइसी पूरी करा लें, ताकि भविष्य में गैस सिलेंडर की बुकिंग, रिफिल वितरण या अन्य सेवाओं में किसी तरह की परेशानी का सामना न करना पड़े।

ई-केवाईसी के जरिए उपभोक्ताओं का सत्यापन किया जा रहा है, जिससे वास्तविक लाभार्थियों की पहचान सुनिश्चित हो सके और योजनाओं का लाभ सही व्यक्ति तक पहुंचे। समय सीमा बढ़ने से अब उपभोक्ताओं को प्रक्रिया पूरी कराने के लिए अतिरिक्त समय मिल गया है।

जिला पूर्ति अधिकारी अंजनी सिंह का कहना है कि नई तिथि घोषित होने तक अभियान जारी रहेगा और गैस एजेंसियों पर ई-केवाईसी की सुविधा पहले की तरह उपलब्ध रहेगी।

आंकड़ों पर एक नजर

विवरण - संख्या

  • जिले के कुल घरेलू एलपीजी उपभोक्ता - 11.80 लाख
  • ई-केवाईसी पूरी करा चुके उपभोक्ता - 7.50 लाख
  • ई-केवाईसी बाकी - 4.30 लाख

 

कंपनीवार इस तरह से हैं उपभोक्ता

  • आईओसी उपभोक्ता - 7.60 लाख
  • बीपीसीएल उपभोक्ता - 2.70 लाख
  • एचपीसीएल उपभोक्ता - 60 हजार

यह भी पढ़ें- Kanpur BJP कार्यालय में जमकर मारपीट, कुर्सी पर बैठने को लेकर चले लात घूंसे, क्षेत्रीय प्रभारी के स्वागत में जुटे थे सभी