विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

कानपुर में प्रेमिका के घर पकड़े गए प्रेमी को घरवालों ने कमरे में किया बंद, घबराकर फांसी लगाकर दी जान 

Published: Wed, 04 Nov 2026 02:09 PM (IST)

कानपुर के रवाईपुर गांव में प्रेमिका से मिलने आए एक युवक ने पकड़े जाने के डर से फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।

प्रतीकात्मक तस्वीर।

प्रतीकात्मक तस्वीर।

HighLights

  1. प्रेमिका से मिलने आए युवक ने की आत्महत्या।

  2. पकड़े जाने के डर से फांसी लगाकर दी जान।

  3. कानपुर के रवाईपुर गांव में हुई यह घटना।

जागरण संवाददाता, कानपुर। थाना क्षेत्र के रवाईपुर गांव में प्रेमिका से मिलने पहुंचे युवक को घर में पकड़कर कमरे में बंद कर दिया गया। बाहर से कुंडी लगाए जाने पर पकड़े जाने के डर से घबराए युवक ने कमरे के भीतर छत में लगे लोहे के एंगल से रस्सी का फंदा बनाकर आत्महत्या कर ली।

घटना से गांव में हड़कंप मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया है।

रवाईपुर गांव निवासी आशुतोष ललितपुर में रेवन्यू निरीक्षक के पद पर तैनात है। जानकारी के अनुसार, फतेहपुर जिले के मलवा थाना क्षेत्र के मोहन खेड़ा गांव निवासी 25 वर्षीय शिव प्रताप सिंह उर्फ सौरव पुत्र सुरेंद्र सिंह का आशुतोष की पत्नी पूजा से प्रेम प्रसंग चल रहा था।

पकड़े जाने के डर से लगाई फांसी

मंगलवार देर रात शिव प्रताप अपनी प्रेमिका से मिलने उसके घर पहुंचा था। इसी दौरान आशुतोष के भाई परितोष कुमार को घर के भीतर किसी अनजान व्यक्ति की आहट महसूस हुई। शक होने पर उन्होंने तत्काल संबंधित कमरे का दरवाजा बाहर से बंद कर कुंडी लगा दी और शोर मचा दिया। आवाज सुनकर घरवाले और आसपास के लोग मौके पर एकत्र होने लगे।

बताया जा रहा है कि कमरे में खुद को बंद देखकर शिव प्रताप घबरा गया। पकड़े जाने के डर से उसने कमरे के भीतर छत में लगे लोहे के एंगल से रस्सी का फंदा बनाया और उस पर झूल गया। कुछ देर बाद पुलिस की मौजूदगी में कमरे का दरवाजा खोला गया तो युवक का शव फंदे से लटकता मिला। घटना की जानकारी मिलते ही गांव में ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई।

इंस्पेक्टर मनोज सिंह भदौरिया ने बताया कि युवक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। परिजनों को घटना की सूचना दे दी गई है।

यह भी पढ़ें- जन्नत में जाना है... गाना बजाकर IIT ISM के निर्माणाधीन क्वार्टर में मजदूर ने लगाई फांसी, बिहार का था रहने वाला

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।