लग्जरी कार और डायमंड Watches का शौकीन है शिवम, Lamborghini हादसे के बाद फिर चर्चा में आया तंबाकू कारोबारी का बेटा
कानपुर की वीआईपी रोड पर लैंबॉर्गिनी कार (Kanpur Lamborghini crash) से हुए हादसे में तंबाकू कारोबारी पक्ष की हिमायत में ...और पढ़ें

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। कानपुर की वीआईपी रोड पर लैंबॉर्गिनी कार (Kanpur Lamborghini crash) से हुए हादसे में तंबाकू कारोबारी पक्ष की हिमायत में पुलिस ने खूब फजीहत कराई। सोमवार को थाने में खड़ी गाड़ी कवर से ढंकने के मामले में इंटरनेट मीडिया पर पुलिस ट्रोल हुई। इसके बाद पुलिस आयुक्त ने थाना प्रभारी को लाइन हाजिर कर दिया। इससे पहले भी पुलिस खेल करती रही और घायल की तहरीर पर कार नंबर के आधार पर मुकदमा दर्ज किया। हालांकि, बाद में जांच के आधार पर तंबाकू कारोबारी केके मिश्र के बेटे शिवम (Shivam Mishra) का नाम शामिल किया।
सुपर लग्जरी कारों और घड़ियों का शौक
शिवम अपनी रईसी और बेहद महंगे शौक के लिए जाने जाते हैं। उनके पास दुनिया की सबसे महंगी कारों का कलेक्शन है। इसमें रोल्स रायस, लैंबार्गिनी, फेरारी, मैकलेरन और पोर्श जैसी गाड़ियां शामिल हैं। कारों के अलावा वह करोड़ों रुपये की ब्रांडेड और हीरों की घड़ियों के भी शौकीन हैं। यही आलीशान लाइफस्टाइल अक्सर उन्हें चर्चा का केंद्र बनाए रखती है।
पुलिस खटखटाती रही नहीं खुला कोठी का दरवाजा
बता दें, रविवार को हादसे के बाद शिवम के खिलाफ मुकदमा दर्ज हुआ। इसके बाद पुलिस आरोपित शिवम के घर आर्यनगर पहुंची। पुलिस काफी देर तक दरवाजा खटखटाती रही, लेकिन दरवाजा नहीं खुला। इसके बाद पुलिस खाली हाथ लौट आई। इंटरनेट मीडिया पर इससे जुड़ा भी वीडियो प्रचलित हुआ और लोगों ने पुलिस की कार्यशैली पर सवाल खड़े किए। डीसीपी सेंट्रल अतुल श्रीवास्तव ने ने बताया कि आरोपित पक्ष को एक नोटिस तामील कराने पुलिस गई थी। दरवाजा न खोलने के मामले में जांच की जाएगी।
