इस्पात नगर कानपुर में 64 करोड़ से बदलेगी तस्वीर, दीपावली के बाद शुरू होंगे विकास कार्य
कानपुर के इस्पात नगर योजना में 64 करोड़ रुपये के विकास कार्य दीपावली के बाद शुरू होंगे, जिसमें टूटी सड़कें, ...और पढ़ें

इस्पात नगर में सड़क पर गड्ढे होने के कारण भरा वर्षा का पानी। स्थानीय निवासी
HighLights
64 करोड़ के विकास कार्य इस्पात नगर में होंगे
टूटी सड़कें, ड्रेनेज, सीवर लाइन का होगा निर्माण
दीपावली के बाद शुरू होकर एक साल में पूरे होंगे
जागरण संवाददाता, कानपुर। इस्पात नगर योजना में विकास कार्यों को लेकर लड़ाई लड़ रहे व्यापारियों के दिन बहुरने वाले है। केडीए योजना में 64 करोड़ रुपये टूटी सड़क, ध्वस्त ड्रेनेज सिस्टम और सीवर लाइन का निर्माण कराया जाएगा। टेंडर हो चुके है।
आर्थिक बिड की जांच हो चुकी है अब सिर्फ तकनीकी बिड की जांच होनी बाकी है। माना जा रहा है कि दीपावली के बाद विकास कार्य शुरू हो जाएगे। एक साल में सभी कार्य पूरे कराने है। यहां पर केडीए ने 24 सौ भूखंड विकसित किए है।
केडीए द्वारा वर्ष 1978 में इस्पात नगर योजन बसाई गई थी। जल निकासी की व्यवस्था नहीं होने के कारण जरा सी बरसात में ही क्षेत्र में जलभराव हो जाता है। क्षेत्र में 150 स्ट्रीट लाइट और नौ हाई मास्ट लाइट लगी है। क्षेत्र में कम से कम 100 हाईमास्ट लाइट और लगाई जाए और करीब तीन हजार रोड लाइटें लगायी जाए ताकि रोशनी रहे।
केडीए सचिव अभय पांडेय ने बताया कि इस्पात नग में विकास कार्य कराने के लिए टेंडर कराए गए है। जल्द विकास कार्य शुरू कराया जाएगा।
विकास कार्य हो जाए तो व्यापारियों के साथ ही खरीदारों को भी जाना आसान हो जाएगा। इससे व्यापार बढ़ेगा और आसपास विकास तेजी से होगा।
उमंग अग्रवाल व्यापारी
इस्पात नगर योजना में सड़कें, सीवर व ड्रेनेज ध्वस्त है। बताया जा रहा है कि टेंडर पड़ गए है। जल्द कार्य शुरू करा दिया जाए ताकि अब बरसात में जलभराव से न जूझना पड़े।
रजत गुुप्ता, व्यापारी
