कानपुर में इंस्टाग्राम से शुरू हुआ प्यार, थाने के बाहर कपल ने मंदिर में रचाई शादी
कानपुर के घाटमपुर में इंस्टाग्राम से शुरू हुआ प्यार शादी के बंधन तक पहुंच गया। युवती के प्रेमी संग जाने ...और पढ़ें
-1793937582483_m.webp)
HighLights
इंस्टाग्राम से शुरू हुआ प्यार शादी में बदला।
युवती प्रेमी संग गई, पुलिस ने बरामद किया।
थाने के बाहर शिव मंदिर में हुआ विवाह।
संवाद सहयोगी, घाटमपुर। इंस्टाग्राम से शुरू हुआ प्यार शादी के बंधन तक पहुंच गया। प्रेमी के संग गई युवती को सजेती पुलिस ने बरामद किया तो वह प्रेमी के साथ ही रहने की जिद करने लगी। दोनों के स्वजन को पुलिस ने थाना बुलाया। इसके बाद आपसी सहमति से स्वजन ने दोनों का थाना के बाहर शिव मंदिर में विवाह करा दिया।
सजेती थाना प्रभारी अनुज कुमार ने बताया किबीरबल अकबरपुर निवासी शिव कांति पत्नी स्व सेवक की बेटी 23 वर्षीय शिव देवी बीती 24 अप्रैल को घर से चली गई थी। पुलिस को जांच में शिव देवी की लोकेशन महाराष्ट्र के शिरडी, अहिल्यानगर में मिली थी। पुलिस के संपर्क करने पर वह थाना सजेती पर उपस्थित हुई थी।
पता चला कि उसका फतेहपुर जनपद के चांदपुर थाना क्षेत्र के भागलपुर अमौली निवासी 23 वर्षीय उदयभान पुत्र ओंकार से प्रेम संबंध थे। वह उसके साथ ही गई थी। दोनों के बीच इंस्टाग्राम से पहचान होने के बाद प्यार हुआ था। गुरुवार को दोनों के स्वजन थाना आए और आपसी सहमति से थाना के बाहर स्थित शिव मंदिर में दोनों का विवाह करा दिया।