कानपुर में अवैध संबंधों का विरोध करने पर बच्चों के सामने पत्नी को तीन तलाक देकर घर से निकाला; FIR दर्ज
कानपुर में एक पति ने बच्चों के सामने अपनी पत्नी को तीन तलाक दे दिया, जिसके बाद पीड़िता ने अवैध ...और पढ़ें

इस फोटो को AI के माध्यम से तैयार किया गया है।
HighLights
पति ने बच्चों के सामने पत्नी को तीन तलाक दिया।
पीड़िता ने पति के अवैध संबंधों का विरोध किया था।
पुलिस ने दहेज उत्पीड़न और तीन तलाक का मुकदमा दर्ज किया।
जागरण संवाददाता, कानपुर। पति ने बच्चों के सामने पत्नी को तीन तलाक देकर घर से निकाल दिया। पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर आरोपित पति के विरुद्ध मुकदमा दर्ज किया है। महिला का आरोप है कि ससुरालीजन दहेज के लिए प्रताड़ित करते थे और दूसरी महिलाओं से संबंध का विरोध करने पर 12 अगस्त को मारपीट भी की थी।पीड़िता ने बताया कि मई 2010 में उसका निकाह हुआ था।
शादी के बाद से ही ससुराल वाले दहेज की मांग को लेकर प्रताड़ित करने लगे। जब पिता ने मांग पूरी नहीं की तो पति ने घर खर्च तक देना बंद कर दिया। आरोप है कि सात जुलाई को उसने पति को दूसरी महिला के साथ आपत्तिजनक हालत में पकड़ लिया। थाना प्रभारी रिकेश कुमार ने बताया कि दहेज उत्पीड़न व मुस्लिम महिला विवाह पर अधिकारों की सुरक्षा अधिनियम में रिपोर्ट दर्ज की गई है।
मुकदमा किया दर्ज
डीसीपी सेंट्रल अतुल कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि महिला की शिकायत के बाद जांच शुरू की गई थी। शुरुआत में जोड़े को मध्यस्थता के लिए भेजा गया था, लेकिन तीन तलाक का आरोप लगने के बाद मुकदमा दर्ज किया गया।
यह भी पढ़ें- कानपुर में नौ नंबर क्रॉसिंग से भौंती बाईपास तक बनेगा फोरलेन, सड़कों का भी होगा चौड़ीकरण; 81.51 करोड़ का बजट मंजूर
सुप्रीम कोर्ट ने 2017 में तीन तलाक को असंवैधानिक घोषित किया था और बाद में मुस्लिम महिला (विवाह पर अधिकारों का संरक्षण) अधिनियम, 2019 के तहत इसे पूरे देश में अपराध घोषित किया गया था।
