विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

कानपुर में युवक की मौत पर अस्पताल में हंगामा, परिवार वालों ने लगाया डॉक्टरों पर लापरवाही का आरोप

Published: Mon, 05 Oct 2026 01:29 AM (IST)

कानपुर के रुद्रा अस्पताल में घायल युवक की इलाज के दौरान मौत के बाद परिजनों ने डॉक्टरों पर लापरवाही का ...और पढ़ें

News Article Hero Image

HighLights

  1. रुद्रा अस्पताल में घायल युवक की इलाज के दौरान मौत।

  2. परिजनों ने डॉक्टरों पर लापरवाही का आरोप लगाकर हंगामा किया।

  3. दोनों पक्षों में पथराव से आठ लोग घायल, पुलिस जांच जारी।

संवाद सहयोगी, कल्याणपुर। बारासिरोही स्थित रुद्रा अस्पताल में घायल युवक की रविवार रात इलाज के दौरान मौत हो गई। इस पर आक्रोशित स्वजन ने हंगामा शुरू कर दिया। दोनों पक्षों में पथराव हो गया, जिसमें आठ लोग घायल हो गए। स्वजन का आरोप है कि अस्पताल प्रबंधन ने इलाज में लापरवाही बरती, जबकि अस्पताल प्रबंधन ने तीमारदारों को जिम्मेदार ठहराया है।

कानपुर देहात के शिवली थानाक्षेत्र के हरिकिशनपुर निवासी 25 वर्षीय प्रांशु को गाय ने सींग मारकर घायल कर दिया था। रुद्रा अस्पताल में उनका इलाज चल रहा था। स्वजन का आरोप है कि प्रांशु की हालत गंभीर होने के बावजूद अस्पताल प्रबंधन ने उन्हें लगातार ठीक होने की जानकारी दी। गुरुवार को जब स्वजन ने जोर दिया, तब न्यूरो के डॉक्टर को बुलाया गया।

इस बीच, अस्पताल प्रबंधन ने इलाज के नाम पर तीन लाख रुपये भी ले लिए। रविवार देर शाम प्रांशु को मृत घोषित कर दिया गया। इस पर दोनों पक्षों में कहासुनी हुई और पथराव शुरू हो गया। पथराव में दिवंगत के मौसा और अन्य लोग घायल हो गए। करीब तीन घंटे तक चले हंगामे को पुलिस ने किसी तरह कार्रवाई का आश्वासन देकर शांत कराया।

वहीं, अस्पताल संचालक नवनीत यादव ने आरोपों को गलत बताते हुए कहा कि वह स्वजन से बातचीत कर रहे थे, तभी मारपीट शुरू हुई। डीसीपी पश्चिम एसएम कासिम आबिदी ने बताया कि दोनों पक्षों से तहरीर लेकर जांच की जाएगी।

यह भी पढ़ें- कानपुर में अज्ञात वाहन की टक्कर से पिता-पुत्र की मौत, परिवार में पसरा सन्नाटा