विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

कानपुर में अज्ञात वाहन की टक्कर से पिता-पुत्र की मौत, परिवार में पसरा सन्नाटा

Published: Mon, 05 Oct 2026 12:50 AM (IST)

कानपुर में एक दर्दनाक सड़क हादसे में पिता-पुत्र की मौत हो गई। अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक को टक्कर मार ...और पढ़ें

प्रतीकात्मक तस्वीर।

प्रतीकात्मक तस्वीर।

HighLights

  1. कानपुर में अज्ञात वाहन ने बाइक को टक्कर मारी।

  2. हादसे में 22 वर्षीय मनोज की मौके पर मौत हुई।

  3. पिता सुंदरलाल ने अस्पताल में उपचार के दौरान दम तोड़ा।

जागरण संवाददाता, कानपुर। नर्वल के बांबी गांव निवासी 22 वर्षीय मनोज अपने 55 वर्षीय पिता सुन्दरलाल कुशवाहा के साथ बाइक से बहनोई फूल सिंह से मिलने सचेंडी आए थे। देर रात घर लौटने के दौरान उदयपुर कंजड़न डेरा के पास पीछे से आए अज्ञात वाहन ने बाइक में टक्कर मार दी।

हादसे में मनोज की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि पिता सुन्दरलाल गंभीर रूप से घायल रूप से घायल हो गए। पुलिस ने पिता सुन्दरलाल को एलएलआर अस्पताल में भर्ती कराया जहां उपचार के दौरान उन्होंने भी दम तोड़ दिया।

यह भी पढ़ें- पड़ोसियों की बर्बरता, चोरी के आरोप लगा बच्ची को बंधक बनाकर पीटा, पीठ पर पड़े निशान