कानपुर में प्रतिबंधित मांस पकड़े जाने पर हिंदू संगठनों का थाने में हंगामा, पुलिस पर कार्रवाई में देरी का आरोप
कानपुर के जूही में प्रतिबंधित मांस ले जा रहे दो युवकों को हिंदूवादी संगठनों ने पकड़कर पुलिस के हवाले कर ...और पढ़ें
HighLights
जूही में दो युवक प्रतिबंधित मांस के साथ पकड़े गए।
हिंदू संगठनों ने पुलिस को सौंपकर थाने में प्रदर्शन किया।
कार्रवाई में देरी पर एसीपी ने आश्वासन देकर शांत कराया।
जागरण संवाददाता, कानपुर। जूही में बाइक सवार दो युवकों को प्रतिबंधित मांस ले जाने के आरोप में हिंदूवादी संगठन के कार्यकर्ताओं ने पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया, जबकि उनका एक साथी मौके भाग निकला।
पुलिस पर कार्रवाई में देरी का आरोप और भागे साथी की गिरफ्तारी की मांग को लेकर कार्यकर्ताओं ने जूही थाने का घेराव कर हंगामा किया। सूचना पर पहुंचे एसीपी बाबूपुरवा वीरेंद्र विक्रम ने कार्रवाई का भरोसा देकर कार्यकर्ताओं को शांत कराया।
यह भी पढ़ें- UP Weather Today: लखनऊ सहित पूरे उत्तर प्रदेश में एक सप्ताह शुष्क रहेगा मौसम, बढ़ेगा तापमान
कार्यकर्ताओं के मुताबिक, तीन युवक नौबस्ता के मछरिया से प्रतिबंधित मांस लेकर जा रहे थे। संदेह होने पर दो युवकों पकड़कर पुलिस को सौंपा गया। पुलिस ने दोनों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। बरामद मांस को जांच के लिए भेजा जाएगा। पुलिस अधिकारियों के अनुसार, जांच रिपोर्ट के आधार पर की कार्रवाई की जाएगी। मामले में तहरीर भी प्राप्त हुई है।
