विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

कानपुर के हलीम चौराहा पर गंगा बैराज की मुख्य पाइपलाइन फटी, जल निगम ने बैराज प्लांट किया बंद

Published: Thu, 19 Nov 2026 03:11 PM (IST)

कानपुर के हलीम चौराहा पर देर रात जल निगम की मुख्य पाइपलाइन फट गई, जिससे आसपास पानी भर गया और ...और पढ़ें

हलीम कालेज चौराहा चमनगंज में मुख्य पाइप लाइन टूटने से बहता पानी। स्थानीय निवासी

हलीम कालेज चौराहा चमनगंज में मुख्य पाइप लाइन टूटने से बहता पानी। स्थानीय निवासी

HighLights

  1. हलीम चौराहा पर जल निगम की मुख्य पाइपलाइन फटी।

  2. निजी प्लंबर द्वारा लाइन जोड़ने के दौरान हुआ हादसा।

  3. बैराज प्लांट बंद, एक लाख लोगों की जलापूर्ति प्रभावित।

जागरण संवाददाता, कानपुर। हलीम चौराहा चमनगंज में रात करीब सवा 11 बजे निजी प्लंबर द्वारा जल निगम की मुख्य पाइप लाइन से चमनगंज की तरफ जाने वाली लाइन को जोड़ रहा था। लाइन फटने से फव्वारा फूट पड़ा और तेजी से चौराहा के आसपास पानी भरने लगा। रात में क्षेत्र में बिना बरसात के पानी भरने से खलबली मच गई।

जानकारी मिलने पर क्षेत्रीय पार्षद ने पहुंचकर जल निगम के अफसरों को जानकारी दी। आनन फानन में बैराज प्लांट बंद कर दिया गया। हलीम चौराहा के पास से जल निगम की जा रही मुख्य पाइप लाइन से चीना पार्क, बेकनगंज और गांधी पार्क की टंकी जुड़ी है। यहां से करीब डेढ़ दर्जन मोहल्लों को जलापूर्ति होती है। करीब एक लाख लोगों को जलापूर्ति की जाती है।

पार्षद शीबू अंसारी और कांग्रेस पार्षद दल के नेता सुहेल अहमद ने बताया कि लाइन फटने और पानी भरने की जानकारी मिलने पहुंचकर जल निगम के अफसरों को फोन करके लाइन बंद कराई। बताया जा रहा है कि विधायक निधी से यहां से एक लाइन चमनगंज की तरफ पड़ी है। इसको एक निजी प्लंबर द्वारा जोड़ा जा रहा था तभी लाइन फट गई।

जल निगम के सहायक अभियंता राहुल तिवारी ने बताया कि देर रात लाइन फटने की जानकारी मिलने पर सबसे पहले बैराज प्लांट बंद करा दिया है। लाइन जोड़ने की जानकारी उनके विभाग को नहीं दी गई थी। इसकी गुरुवार को जांच कराएंगे। दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी और लाइन जुड़वाई जाएगी। साथ ही जुड़वाने में आने वाला खर्च भी वसूला जाएगा।

यह भी पढ़ें- गंगा की गोद में प्रवासी पक्षियों की मनमोहक अठखेलियां... यूं गुलजार हुआ गंगा बैराज और हैदरपुर वेटलैंड

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।