विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

जौनपुर में पकड़े गए असलहा तस्करों का कानपुर कनेक्शन, गन हाउस संचालक गिरफ्तार, 34 माह में बिके 1234 असलहे और 4.87 लाख कारतूस

By Jagran NewsEdited By: Shiv Govind Mishraa
Published: Thu, 05 Nov 2026 02:08 AM (IST)

जौनपुर में पकड़े गए असलहा तस्करों के कानपुर कनेक्शन के बाद पुलिस सक्रिय हुई। मेस्टन रोड के हैरिस गन हाउस ...और पढ़ें

इस फोटो को AI के माध्यम से तैयार किया गया है।

इस फोटो को AI के माध्यम से तैयार किया गया है।

HighLights

  1. जौनपुर असलहा तस्करों का कानपुर कनेक्शन सामने आया।

  2. हैरिस गन हाउस संचालक अब्बास अवैध बिक्री में गिरफ्तार।

  3. 34 माह में 1234 असलहे, 4.87 लाख कारतूस बिके।

जागरण संवाददाता, कानपुर। जौनपुर से पकड़े गए असलहा तस्करों की गिरफ्तारी के बाद कानपुर कनेक्शन आने पर यहां भी पुलिस सक्रिय हो गई। जौनपुर की पुलिस टीम ने मेस्टन रोड के हैरिस गन हाउस के संचालक अब्बास को उठाकर पूछताछ की तो उसने अवैध तरीके से असलहे व कारतूसों की बिक्री की बात स्वीकारी। इसके बाद पुलिस ने गन हाउस में खरीद-बिक्री का सत्यापन किया।

मंगलवार रात तक पुलिस ने मेस्टन रोड की पांच दुकानों का रिकार्ड खंगाला तो 34 माह में 1234 असलहे व 4,87,208 कारतूसों की बिक्री मिली। अब इनका भौतिक सत्यापन कराया जाएगा। वहीं, जौनपुर की पुलिस ने कैंट के एक गन हाउस संचालक अब्दुल्ला को भी गिरफ्तार किया है। जौनपुर की पुलिस टीम ने बदलापुर में कुरांवा नहर पुलिया के पास स्कार्पियो सवार असलहा तस्करी के आरोपित शुभम सिंह, संतोष कुमार, सौरभ सिंह, अनीश सिंह, दिग्विजय सिंह को पकड़ा था।

उनके पास से दो बंदूक, एक 9 एमएम की प्रतिबंधित पिस्टल, रायफल व ब्राजील माडल ग्लाक पिस्टल बरामद की थी। गिरोह के सरगना शुभम ने बताया था कि कानपुर के मेस्टन रोड के हैरिस गन हाउस के संचालक अब्बास अली से असलहे खरीदकर बिहार, उत्तर प्रदेश, राजस्थान, उत्तराखंड समेत कई राज्यों में सप्लाई करते थे।

यह भी पढ़ें- शिक्षामित्रों को विशेष TET से बाहर रखना भेदभाव नहीं; हाईकोर्ट ने सरकार को दिए 2028 तक 6 टीईटी आयोजित करने के आदेश

अब्बास व शुभम के बीच 21 लाख का लेनदेन मिला, जिसमें 16 लाख रुपये अब्बास के खाते से भेजे गए। एसीपी कोतवाली अमित कुमार पांडेय ने बताया कि गन हाउस में असलहों और कारतूसों की बिक्री का भौतिक सत्यापन किया जा रहा है। उसके आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। जौनपुर की पुलिस टीम भी जांच कर रही है।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।