विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

कानपुर के ग्रीन पार्क स्टेडियम में 5 अक्टूबर से सजेगा 'बेबी गेम्स' का मंच, नन्हे खिलाड़ी 25 खेलों में दिखाएंगे दमखम

By Jagran NewsEdited By: Sachin Sharma
Published: Sun, 04 Oct 2026 12:13 PM (IST)

कानपुर के ग्रीन पार्क स्टेडियम में 5 से 9 अक्टूबर तक प्रदेश का पहला बेबी गेम्स आयोजित होगा। इसमें 3 ...और पढ़ें

News Article Hero Image

HighLights

  1. ग्रीन पार्क में 5 से 9 अक्टूबर तक बेबी गेम्स।

  2. 3 से 8.5 वर्ष के बच्चे 25 खेलों में लेंगे भाग।

  3. मिशन 2036 ओलंपिक के लिए खिलाड़ी होंगे तैयार।

जागरण संवाददाता, कानपुर। भविष्य के खिलाड़ियों की नींव को मजबूत करने के लिए पांच से नौ अक्टूबर तक ग्रीन पार्क स्टेडियम में प्रदेश का पहला बेबी गेम्स खेला जाएगा। इसमें प्रदेश भर के तीन से साढ़े आठ वर्ष के प्रतिभागी हिस्सा लेंगे।

स्कूली स्तर पर खिलाड़ियों को मिशन 2036 के लिए तैयार करने के उद्देश्य से गेम्स का आयोजन किया जा रहा है। इसमें एथलेटिक्स, फुटबॉल, बैडमिंटन, टेबल टेनिस, साइकिलिंग, स्केटिंग, कराटे, योग, आर्चरी, जूडो, जिम्नास्टिक, ताइक्वांडो, तैराकी, हैंडबाल, बॉक्सिंग, रस्साकस्सी, वेटलिफ्टिंग, मिनी गोल्फ, बास्केटबॉल, क्रिकेट, वॉलीबॉल समेत 25 खेल स्पर्धा में तीन हजार से ज्यादा खिलाड़ी हिस्सा लेने की उम्मीद है।

कानपुर ओलिंपिक एसोसिएशन की ओर से आयोजित होने वाले गेम्स में प्रतिभागी तीन से साढ़े चार वर्ष, साढ़े चार से साढ़े छह वर्ष व साढ़े छह से साढ़े आठ वर्ष के वर्ग में खेलेंगे। इसमें सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन के आधार पर जूनियर खिलाड़ियों को मिशन 2036 ओलिंपिक के लिए तैयार किया जाएगा।

बेबी गेम्स के सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ियों को उनके चुनिंदा खेल में विशेष प्रशिक्षण देकर मंच तक पहुंचाने की योजना है। ओलिंपिक संघ के रजत आदित्य दीक्षित ने बताया कि बच्चों में खेल प्रतिभा को प्रारंभिक स्तर पर पहचानने, उन्हें खेलों से जोड़ने तथा भविष्य के ओलिंपिक खिलाड़ियों को तैयार करने के लिए बेबी गेम्स कराए जा रहे हैं।

ग्रीन पार्क में 25 खेल स्पर्धा का आयोजन किया जाएगा। बेबी गेम्स 2026 के लिए आनलाइन पंजीकरण की शुरुआत हो चुकी है। बेबी गेम्स 2026 का शुभांकर गज्जू भैया को बनाया गया है। जो विभिन्न विद्यालयों में जाकर बच्चों को खेलों में भाग लेने के लिए प्रेरित करेगा।

सरदार फतेह सिंह व रानी लक्ष्मी बाई पुरस्कार से सम्मानित होंगे खिलाड़ी

बेबी गेम्स में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले बाल खिलाड़ी को सरदार फतेह सिंह जी की स्मृति में सरदार फतेह सिंह खेल सम्मान व सर्वश्रेष्ठ बालिका खिलाड़ी को रानी लक्ष्मीबाई की स्मृति में रानी लक्ष्मीबाई सम्मान से पुरस्कृत किया जाएगा।

यह भी पढ़ें- इंसानी दखल ने छीनी 'मिठ्ठी' की आजादी: 5 मौतों के बाद कानपुर चिड़ियाघर के बाड़े में उम्रकैद काटने को मजबूर शांत बाघिन

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।