विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

कानपुर में 27 मई से बदल जाएगी ग्राम पंचायतों की व्यवस्था, ग्राम प्रधानों के अधिकारों में बदलाव, निभाएंगे प्रशासक की भूमिका

Published: Mon, 25 May 2026 10:36 PM (IST)

कानपुर में ग्राम प्रधानों का कार्यकाल आज समाप्त हो रहा है, जिसके बाद वे कल से अपनी ग्राम पंचायतों के ...और पढ़ें

Gram Pradhans Tenure Ends

Gram Pradhans Tenure Ends

HighLights

  1. पहली बार प्रशासन की भूमिका में होंगे ग्राम प्रधान

  2. नीतिगत और नए मामलों में जिलाधिकारी से लेना होगा अनुमोदन

जागरण संवाददाता, कानपुर। पंचायती राज व्यवस्था में 26 मई वह दिन है, जिसकी चर्चा पिछले एक पखवारे से लगातार बनी हुई थी। मंगलवार से ग्राम पंचायतों का कार्यकाल समाप्त हो रहा है, या यूं कहें कि उनके पंचवर्षीय कार्यकाल का  आखिरी दिन है। बुधवार से प्रधान खुद ही अपनी-अपनी ग्राम पंचायत के प्रशासक होंगे। हालांकि पंचायत राज के इतिहास में ऐसा पहली बार हो रहा है, जब ग्राम प्रधान प्रशासक होंगे। आज से बीत रहे इन पांच वर्षो में ग्रामीण परिवेश के चहुंमुखी विकास के लिए पानी की तरह पैसा बहाया गया।

ग्राम पंचायतों को सशक्त करने से लेकर उन्हें समृद्ध करने और विकसित करने के लिए सरकार ने 888 करोड़ 65 लाख का भारी भरकम बजट पांच साल में दिया। जिसमें से प्रधानाें ने गांवों के विकास के नाम पर 834 करोड़ 52 लाख रुपए का बजट खर्च भी कर डाला। अब इतनी बड़ी रकम के खर्च होने के बाद भी जमीनी स्तर पर कितना विकास दिख रहा है, इसका जवाब तो जनता अब आने वाले चुनाव में ही देगी। लेकिन राज्य वित्त और पंद्रहवें वित्त आयोग में बजट देने में सरकारी स्तर पर कोई कसर नहीं छोड़ी गई। अब प्रधान की करनी और भरनी चुनाव में ही दिखेगी।

डीपीआरओ मनोज कुमार ने बताया कि कल से प्रधान ही प्रशासक होंगे। इस दौरान वह रोजमर्रा के काम तो करा सकेंगे लेकिन किसी भी प्रकार के नए निर्माण कार्य कराने के लिए या फिर किसी नियुक्ति करने अथवा नीतिगत निर्णय लेने के लिए प्रधानों को बतौर प्रशासक जिलाधिकारी से अनुमोदन लेना होगा।

वित्तीय वर्षवार बजट एवं खर्च विवरण

वित्तीय वर्ष दिया गया बजट बजट खर्च
2021-22 167.12 149.12
2022-23 173.32 169.12
2023-24 176.77 162.72
2024-25 182.12 175.19
2025-26 189.32 178.37
कुलयोग 888.65 834.52

जनपद में ब्लाकवार कुल ग्राम पंचायतों की संख्या

विकास खंड ग्राम पंचायतों की संख्या
भीतरगांव 77
चौबेपुर 58
ककवन 25
बिल्हौर 68
घाटमपुर 78
पतारा 50
शिवराजपुर 64
विधनू 59
सरसौल 62
कल्यानपुर 49
कुलयोग 590

 

यह भी पढ़ें- दर्दनाक; कानपुर में धूप से बचाव के लिए पेड़ की छांव में बैठा था बुजुर्ग, तेज रफ्तार कार ने कुचला, सीसीटीवी में घटना कैद

यह भी पढ़ें- मां के लिए ITBP जवान की लड़ाई रंग लाई; 36 घंटे में बदली CMO रिपोर्ट? पहले गोलमोल जांच फिर अस्पताल दोषी, जानें पूरा मामला

यह भी पढ़ें- कानपुर सेंट्रल से नौबस्ता मेट्रो रूट का फाइनल ट्रायल 29 मई को, CMRS टीम पहुंची, झकरकटी और बारादेवी स्टेशनों का हुआ निरीक्षण

यह भी पढ़ें- यू ट्यूबर बाइक राइडर की दर्दनाक मौत, दिल्ली-कानपुर हाईवे पर हुआ हादसा; नोएडा जाते में अलीगढ़ में हुई दुर्घटना

यह भी पढ़ें- कानपुर में पेट्रोल 100 के पार: डीजल भी महंगा, एक महीने में चौथी बार बढ़े दाम

यह भी पढ़ें- कानपुर में कर्मचारियों का फूटा गुस्सा: दो प्लास्टिक फैक्ट्रियों में हंगामा, वेतन वृद्धि की मांग तेज