विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

25 हजार का इनामी गैंगस्टर वीरेंद्र गुप्ता गिरफ्तार, फर्जी जमानतगीरों के सहारे कोर्ट से हुआ था रिहा

By Jagran NewsEdited By: Shiv Govind Mishraa
Published: Wed, 21 Oct 2026 12:13 AM (IST)

कानपुर पुलिस ने 25 हजार के इनामी गैंगस्टर वीरेंद्र गुप्ता उर्फ गुड्डू को गिरफ्तार किया है। वह फर्जी जमानतगीरों के ...और पढ़ें

News Article Hero Image

HighLights

  1. 25 हजार के इनामी गैंगस्टर वीरेंद्र गुप्ता गिरफ्तार।

  2. फर्जी जमानतगीर सिंडिकेट से जमानत ली थी।

  3. बर्रा थाने में लूट सहित आठ मुकदमे दर्ज।

जागरण संवाददाता, कानपुर। गैंग्सटर कोर्ट में फर्जी जमानतगीर पेश कर जमानत हासिल करने के मामले में फरार चल रहे 25 हजार रुपये के इनामी गैंग्सटर वीरेंद्र गुप्ता उर्फ गुड्डू को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। आरोपित रामआसरे नगर का निवासी है। उसके खिलाफ बर्रा थाने में वर्ष 2019 में गैंग्सटर एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज हुआ था।

आरोप है कि उसने फर्जी जमानतदारों के सिंडिकेट से साठगांठ कर अदालत से जमानत हासिल की थी। धोखाधड़ी और जालसाजी के मामले में डीसीपी पूर्वी ने उस पर 25 हजार रुपये का इनाम घोषित किया था। एसीपी कोतवाली अमित कुमार पांडेय ने बताया कि मंगलवार को पुलिस ने आरोपित को गोविंद नगर से गिरफ्तार किया है। उसके खिलाफ बर्रा थाने में आठ मुकदमे दर्ज हैं, जिनमें छह लूट के हैं। फर्जी जमानतगीरों के मामले में नामजद होने के बाद से ही वह फरार था।

नवंबर,2020 में गैंग्सटर कोर्ट में फर्जी जमानतदारों के बड़े गिरोह का पर्दाफाश हुआ था। आरोप था कि अपराधियों को लाभ पहुंचाकर जेल से बाहर निकालने के लिए फर्जी दस्तावेजों के आधार पर फर्जी जमानतगीर खड़े किए जाते थे।

अदालत में झूठे हलफनामे दाखिल कर जमानत हासिल की जाती थी। कोर्ट के 10 नवंबर,2020 के आदेश के अनुपालन में गैंग्सटर कोर्ट के लिपिक किरन शंकर घोष ने मुकदमों की पत्रावलियों की पड़ताल की थी। जांच में सामने आया कि कई आपराधिक मामलों में एक ही व्यक्ति बार-बार जमानतदार बन रहा था। आरोप है कि जमानतगीर अपनी पूर्व की जमानतों का ब्योरा छिपाकर अदालत को गुमराह करते थे।

यह भी पढ़ें- भदोही में विसर्जन जुलूस की तैयारी के दौरान पटाखे फटने से 9 लोग घायल; 2 की हालत गंभीर

कोतवाली थाने में धोखाधड़ी, जालसाजी समेत अन्य धाराओं में 73 आरोपितों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी। पुलिस अब तक करीब 54 आरोपितों को गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है, जबकि 19 आरोपित अभी फरार हैं।