भदोही में विसर्जन जुलूस की तैयारी के दौरान पटाखे फटने से 9 लोग घायल; 2 की हालत गंभीर
भदोही में दुर्गा प्रतिमा विसर्जन जुलूस की तैयारी के दौरान झोले में रखे पटाखों में विस्फोट हो गया, जिससे नौ ...और पढ़ें

इस फोटो को AI के माध्यम से तैयार किया गया है।
HighLights
भदोही में दुर्गा विसर्जन तैयारी में पटाखा विस्फोट हुआ।
हादसे में नौ लोग घायल, दो की हालत गंभीर।
गंभीर घायलों को बीएचयू ट्रामा सेंटर भेजा गया।
जागरण संवाददाता, भदोही। दुर्गा प्रतिमा विसर्जन जुलूस की तैयारी के दौरान मंगलवार शाम झोले में रखा पटाखा फटने से नौ लोग घायल हो गए। हादसे में पटाखा लेकर चल रहे दो युवक शुभम विश्वकर्मा और राहुल तिवारी गंभीर रूप से झुलस गए। दोनों को बीएचयू ट्रामा सेंटर में भर्ती कराया गया है। शुभम के पेट में गंभीर चोट आई, जबकि राहुल के हाथ में चोट लगी है।
चौरी बाजार के स्टेशन रोड पर सार्वजनिक नवदुर्गा पूजन समिति ने पंडाल में मां दुर्गा की प्रतिमा स्थापित की थी। मंगलवार को प्रतिमा को विसर्जन के लिए गांव की नहर पर ले जाने की तैयारी थी। शुभम समेत कुछ युवक झोले और थैली में रखे पटाखे फोड़ रहे थे।
इस दौरान शुभम के झोले में रखे पटाखों में विस्फोट हो गया। विस्फोट में शुभम और राहुल के अलावा सात अन्य लोग भी घायल हो गए। घायलों को एंबुलेंस और निजी वाहनों से भदोही के राजकीय अस्पताल ले जाया गया।
यह भी पढ़ें- सुलतानपुर में विवाद सुलझाने पहुंचे युवक को लगी गोली, पुलिस ने एक आरोपित को किया गिरफ्तार
थानाध्यक्ष कुलदीप मिश्र और चौकी प्रभारी नथुनी सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और भीड़ को नियंत्रित किया। करीब एक घंटे बाद स्थिति सामान्य होने पर प्रतिमा को विसर्जन के लिए रवाना किया गया।
