विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

पांडु नदी का सात फिट बढ़ा जलस्तर, गोपालपुरम् में घुसा पानी, NDRF ने 20 परिवारों को नाव से किया रेस्क्यू

Published: Sat, 26 Sep 2026 10:57 PM (IST)

पांडु नदी का जलस्तर अचानक बढ़ने से कानपुर के गोपालपुरम् इलाके में भीषण बाढ़ आ गई, जिससे कई घरों में ...और पढ़ें

News Article Hero Image

HighLights

  1. पांडु नदी का जलस्तर बढ़ने से गोपालपुरम् में बाढ़ की स्थिति।

  2. एनडीआरएफ ने नावों से 20 से अधिक परिवारों को सुरक्षित निकाला।

  3. बाढ़ प्रभावित क्षेत्र में एनडीआरएफ टीम की लगातार निगरानी।

जागरण संवाददाता, कानपुर। पांडु नदी के किनारे बसे बर्रा के गोपालपुरम् इलाके में शनिवार रात एकाएक जलस्तर बढ़ने से बाढ़ की स्थिति बन गई। देखते ही देखते करीब पांच से सात फिट पानी इलाके में भर गया और लोगों के घरों तक पहुंच गया। इससे कई परिवार घरों में फंस गए और लोगों में अफरा-तफरी मच गई। आनन-फानन में लोगों ने बाढ़ की स्थिति को देखते हुए प्रशासन से मदद की गुहार लगाई।

इसके बाद एनडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंची और राहत-बचाव कार्य शुरू किया। टीम ने नाव की मदद से बाढ़ में फंसे 20 से अधिक परिवारों को सुरक्षित बाहर निकाला। इसके बाद प्रभावित परिवारों ने सुरक्षित स्थानों और अपने रिश्तेदारों के यहां जाना शुरू कर दिया।

यह भी पढ़ें- 308 पहिये, 5 km/h की रफ्तार, बेल्जियम से बलरामपुर पहुंचा वेसल, रास्ता देने के लिए तोड़े जा रहे बिजली के खंभे और एंट्री गेट

स्थानीय लोगों के मुताबिक रात में अचानक पानी बढ़ने से उन्हें संभलने तक का मौका नहीं मिला। घरों में पानी भरने से जरूरी सामान निकालने में भी लोगों को परेशानी हुई। एनडीआरएफ की टीम ने प्रभावित क्षेत्र का जायजा लेने के साथ लोगों को सुरक्षित स्थानों पर जाने की सलाह दी।

यह भी पढ़ें- पूर्व IPS अमिताभ ठाकुर के उत्पीड़न का आरोप खारिज, देवरिया प्रशासन ने भेजी 169 पन्नों की जांच रिपोर्ट

पांडु नदी का जलस्तर लगातार बढ़ने की आशंका को देखते हुए एनडीआरएफ की टीम फिलहाल गोपालपुरम् और आसपास के बाढ़ प्रभावित क्षेत्र में नजर रखे हुए है।