कानपुर में हाई-वोल्टेज ड्रामा: पति के दूसरे निकाह पर पहली पत्नी का हंगामा, पुलिस जांच में हुआ बड़ा खुलासा
कानपुर के श्याम नगर में पति के दूसरे निकाह की खबर पर पहली पत्नी ने गेस्ट हाउस में हंगामा किया। ...और पढ़ें
-1784954727442_m.webp)
मौके पर जुटी भीड़। जागरण
HighLights
पहली पत्नी ने पति के दूसरे निकाह पर हंगामा किया।
श्याम नगर गेस्ट हाउस में हुआ विवाद, पुलिस पहुंची।
पुलिस जांच में निकाह पहले होने की बात सामने आई।
जागरण संवाददाता, कानपुर। चकेरी थाना क्षेत्र के श्याम नगर स्थित एक गेस्ट हाउस में शुक्रवार रात हंगामा हो गया। यहां अपने स्वजनों संग पहुंची महिला पति पर बिना तलाक के दूसरी महिला से निकाह का आरोप लगाय। वहीं हंगामे की जानकारी पर पहुंची श्यामनगर पुलिस दोनों पक्षों को चौकी ले आई। जहां दोनों पक्षों में बातचीत जारी है।
चमनगंज निवासी महिला के अनुसार उनका निकाह जूही निवासी आरोपित से वर्ष 2022 में हुआ था। मामले में पारिवारिक विवाद के चलते उन्होंने वर्ष 2024 में पति समेत ससुरालियों पर दहेज उत्पीड़न का वाद कोर्ट में दाखिल किया था। जो फिलहाल विचाराधीन है।
इस विवाद के बाद से वह अपने मायके में रह रही है। बताया कि उसे शुक्रवार किसी से जानकारी मिली कि आरोपित पति बिना उसे तलाक लिए किसी अन्य से श्याम नगर स्थित गेस्ट हाउस में दूसरा निकाह कर रहा है। इस पर वह अपने स्वजन के साथ गेस्ट हाउस पहुंची।
यह भी पढ़ें- कानपुर में रिटायर्ड टीचर से बड़ी साइबर ठगी, 3 साल तक जाल में फंसाए रखा; खाते से उड़ाए 43 लाख
इसके बाद उन्होंने पुलिस का जानकारी दी। यहां पहुंची श्यामनगर पुलिस दोनों पक्षों को चौकी ले आई। मामले में चौकी प्रभारी कुलदीप यादव का कहना है कि पीड़त महिला बिना तलाक लिए दूसरे निकाह का आरोप लगा रही है। दोनों पक्षों को चौकी लाया गया है।
प्राथमिक पूछताछ में निकाह पहले ही चुका है, शुक्रवार को किसी रस्म का कार्यक्रम था। मामले की जांच कर कार्रवाई की जाएगी। वहीं, तहरीर मिलने पर कार्रवाई होगी।
देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।