विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

कानपुर में पटाखों की दुकान के लाइसेंस के लिए आवेदन शुरू, अवैध भंडारण पर होगी कार्रवाई

Published: Wed, 30 Sep 2026 07:47 AM (IST)

कानपुर में दीपावली के लिए पटाखों की दुकान के लाइसेंस हेतु आवेदन बुधवार से शुरू हो गए हैं। पुलिस ने ...और पढ़ें

तस्वीर का इस्तेमाल प्रतीकात्मक प्रस्तुतीकरण के लिए किया गया है। जागरण

तस्वीर का इस्तेमाल प्रतीकात्मक प्रस्तुतीकरण के लिए किया गया है। जागरण

जागरण संवाददाता, कानपुर। दीपावली पर शहर में पटाखा बेचने के लिए अस्थायी तौर पर दुकान लगाने के लिए बुधवार से आवेदन शुरू हो जाएंगे। मंगलवार शाम पुलिस आफिस के सभागार में अपर पुलिस आयुक्त अपराध-मुख्यालय संकल्प शर्मा ने सभी जोन के डीसीपी व पटाखा व्यापारियों के साथ बैठक की। उन्होंने कहा कि जिन व्यापारियों को लाइसेंस जारी किया जाएगा। वही पटाखों की बिक्री कर सकेंगे। पटाखा बिक्री के लिए पूर्व में चिह्नित स्थानों पर ही दुकानें लगेंगी।

हालांकि कुछ व्यापारियों ने फुटकर की दुकानों के लिए नौबस्ता क्षेत्र में एक नए स्थान की मांग की। उनसे जांच के बाद तय करने की बात कही गई। इस दौरान स्पष्ट निर्देश दिए गए कि सुरक्षा के लिए सावधानियां बरतने व नियमों का उल्लंघन करने व अवैध भंडारण करने वाले दुकानदारों के खिलाफ कार्रवाई भी की जाएगी।

अपर पुलिस आयुक्त अपराध-मुख्यालय संकल्प शर्मा ने बताया कि पटाखा दुकानों के लाइसेंस की प्रक्रिया के लिए बुधवार से आवेदन लिए जाएंगे। इस दौरान कानून व्यवस्था और सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने, नियमों का पालन करने और निर्धारित स्थानों पर ही पटाखों की बिक्री करने की बात कही।

व्यापारियों ने पुलिस अधिकारियों के सामने अपनी समस्याएं और सुझाव रखे। बैठक में कुछ व्यापारियों ने लाइसेंस बनने में देरी, लाइसेंस धारक जब पटाखों को लेकर आते है तो पुलिस द्वारा रोककर परेशान करने की शिकायत की। इस पर उन्हें आश्वस्त किया गया कि लाइसेंस के आधार पर पटाखों को लाने व नियमानुसार भंडारण में परेशानी नहीं होगी। लाइसेंस भी जल्द बनाए जाएंगे।

कानपुर थोक पटाखा व्यापारी अस्थाई एसोसिएशन के अध्यक्ष मो. इसरार ने बताया कि बिठूर के सिंहपुर में ही थोक की दुकानें लगेगी। थोक में 34 लाइसेंस धारक हैं, लेकिन पिछली बार 30 दुकानें ही लगी थीं। नियमों का पालन हर बार किया जाता है।

यह भी पढ़ें- कानपुर में प्रतिबंधित मांस पकड़े जाने पर हिंदू संगठनों का थाने में हंगामा, पुलिस पर कार्रवाई में देरी का आरोप

प्रमुख बातें

  • पटाखा कारोबारियों को 11 दिनों को लाइसेंस मिलता है। कारोबारियों ने 15 दिनों के लाइसेंस की मांग की।
  • अवैध पटाखा भंडारण पर चेताया। चलेगा धर-पकड़ अभियान।
  • शहर के विभिन्न हिस्सों में अवैध रूप से पटाखा बाजार सजाने वालों को भी दी गई चेतावनी। विशेषकर मेस्टन रोड रहेगा निशाने पर।
  • पटाखा कारोबारियों को सुरक्षा के सभी मानकों के हिसाब से दुकन लगाने को कहा गया है।

यह भी पढ़ें- कानपुर में महापौर के बेटों पर बंधक बनाकर पीटने का आरोप, पार्षद ने डीसीपी से की शिकायत