कानपुर में पटाखा जलाने से 14 लोगों में कार्नियल इंजरी और अल्सर, एक युवक की फटी आंख की पुतली
दीपावली पर पटाखों के कारण कानपुर में कई लोगों की आंखों में गंभीर चोटें आईं, जिसमें 17 वर्षीय युवक की आई बॉल फटने का मामला भी शामिल है।

ये तस्वीर AI द्वारा जनरेट की गई है।
HighLights
पटाखों से 100 से अधिक नेत्र रोगी अस्पतालों में भर्ती।
एक युवक की आई बॉल फटने से गंभीर स्थिति।
कार्निया में बारूद के कण और अल्सर के मामले बढ़े।
जागरण संवाददाता, कानपुर। दीपावली की खुशियों में पटाखों के कारण कई परिवार में गम का माहौल रहा। शहर और आस-पास के कई जिलों से अभी तक एलएलआर, उर्सुला व कांशीराम अस्पताल के नेत्र रोग विभाग की इमरजेंसी में 100 से ज्यादा कार्नियल इंजरी, अल्सर के साथ आंख में लालपन, सूजन, पानी आना, आंख नहीं खुलना व जलन के नेत्र रोगी विशेषज्ञों के पास पहुंचे।
17 साल के युवक में पटाखों के धमाके से आई बॉल फटने की समस्या मिली। जबकि, कार्निया में बारूद का कण, अल्सर, सफेदी व जख्म के नेत्र रोगी भी इमरजेंसी ओटी में पहुंचे। जहां पर भर्ती कर उन्हें उपचारित किया।
जीएसवीएम मेडिकल कालेज के नेत्र रोग विभाग की प्रो. डा. शालिनी मोहन ने बताया कि दीपावली की रात से ही पटाखों से घायलों अस्पताल पहुंच रहे हैं। घायलों की आंख में अल्सर, संक्रमण, मोतियाबिंद, पुतली का सफेद होना और पुतली फट जाने के मामले सर्वाधिक हैं।
उन्होंने कहा कि एलएलआर अस्पताल के नेत्र रोग विभाग में अभी तक 14 घायल व 44 से ज्यादा नेत्र रोगी पहुंच चुके हैं। इसमें तीन की सर्जरी की जा चुकी है। कार्नियल इंजरी के साथ मोतियाबिंद वाले मरीजों में सर्जरी की प्लानिंग की जा रही है।
ज्यादातर मरीजों में कार्निया के जल जाने, सूजन, रोशनी में असर और लालपन की समस्या मिल रही है। उन्होंने बताया कि आई बाल फटने वाले युवक की गंभीरता को देखते हुए उसे दिल्ली व लखनऊ के हायर सेंटर में रेफर किया गया है। जबकि, अन्य नेत्र रोगियों का इलाज एलएलआर की नेत्र ओटी में किया जा रहा है।
नेत्र सर्जन डॉ. सोनिया दमेले ने बताया कि पटाखों के बारूद के कारण काली पुतली में सफेदपन, आंख की ब्लड सप्लाई के मरीज पहुंच रहे हैं।
बर्न मरीजों का मरहम बनी वैकल्पिक बर्न यूनिट, पहुंचे 11 मरीज
दीपावली में पटाखे और बिजली से झुलसे घायलों के लिए एलएलआर अस्पताल की वैकल्पिक बर्न यूनिट मरहम बनी। जहां पर 11 बर्न मरीज एलएलआर अस्पताल में बनी वैकल्पिक बर्न यूनिट में भर्ती हुए। उर्सुला अस्पताल में दो घायल पटाखे, मेडिसिन विभाग में 90, चेस्ट चिकित्सालय में 22, आर्थो विभाग में 20 और न्यूरो सर्जरी में 15 घायल भर्ती हुए हैं।
देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।