विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

कानपुर में डायल-112 की स्कार्पियो धान के खेत में गिरी, सभी पुलिसकर्मी सुरक्षित

Published: Sun, 20 Sep 2026 12:12 PM (IST)

कानपुर के बिल्हौर क्षेत्र में डायल-112 की स्कार्पियो एक ओमनी वैन को बचाने के प्रयास में अनियंत्रित होकर पांच फीट ...और पढ़ें

मौके पर जुटे ग्रामीण। जागरण

मौके पर जुटे ग्रामीण। जागरण

HighLights

  1. डायल-112 स्कार्पियो ओमनी वैन बचाने के प्रयास में खेत में गिरी।

  2. कानपुर के बिल्हौर क्षेत्र में हुआ यह सड़क हादसा।

  3. गाड़ी में सवार सभी पुलिसकर्मी सुरक्षित, ग्रामीणों ने की मदद।

संवाद सहयोगी, बिल्हौर, (कानपुर)। ककवन के रहीमपुर विषधन क्षेत्र में सामने आ रही ओमनी वैन को बचाने के प्रयास में डायल- 112 स्कार्पियो सड़क किनारे पांच फीट गहरे धान के खेत में भरे पानी में गिर गई। हादसे में गाड़ी में सवार सभी पुलिसकर्मी सुरक्षित बच गए। पुलिसकर्मियों ने ग्रामीणों के सहयोग से ट्रैक्टर से वाहन को बाहर निकाला।

हेड कांस्टेबल मधुव्रत, आदर्श कुमार और छोटे सिंह रविवार सुबह विषधन क्षेत्र में डायल- 112 की स्कार्पियो से गश्त कर रहे थे। गाड़ी छोटे सिंह चला रहे थे। सिपाही आदर्श कुमार ने बताया कि मुनौवरपुर से विषधन जा रहे थे। विषधन गांव के नजदीक सामने से आ रही तेज रफ्तार ओमनी वैन को बचाने के प्रयास में गाड़ी अनियंत्रित होकर सड़क किनारे धान के खेत में भरे पानी में चली गई। हालांकि गाड़ी में मौजूद सभी लोग सुरक्षित बच गए।

यह भी पढ़ें- हाईकोर्ट की वकील कंचन सिंह ने की खुदकुशी, आत्महत्या से पहले दरोगा पति को की थी वीडियो कॉल

वहीं गाड़ी भी क्षतिग्रस्त नहीं हुई। जानकारी पर ग्रामीणों की भीड़ एकत्र हो गई। पुलिस कर्मियों ने ग्रामीणों की सहायता से ट्रैक्टर से बांधकर गाड़ी को खेत से बाहर निकाला। थाना प्रभारी जितेन्द्र सिंह राजपूत ने बताया कि ओमनी वैन को बचाने के प्रयास में डायल- 112 की गाड़ी धान के खेत में चली गई थी। उसको बाहर निकलवा दिया गया है। पुलिसकर्मी और गाड़ी दोनों सुरक्षित हैं।

यह भी पढ़ें- कानपुर में वार्डबॉय बना MBBS डॉक्टर, सोशल मीडिया पर पोस्टर वायरल होने से मची सनसनी