विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

रिश्ते शर्मसार... कानपुर में कलियुगी मुंहबोले मामा की हैवानियत, दोस्तों संग नाबालिग भांजी से किया गैंगरेप

Published: Mon, 05 Oct 2026 11:03 PM (GMT+05:30)

रावतपुर में नौवीं की 17 वर्षीय छात्रा के साथ कन्नौज स्थित ननिहाल में कलियुगी मुंहबोले मामा ने दोस्तों के संग ...और पढ़ें

News Article Hero Image

HighLights

  1. रावतपुर में नौवीं की 17 वर्षीय छात्रा के साथ कन्नौज स्थित ननिहाल में गैंगरेप

  2. मामा के बुआ के लड़के ने दोस्तों के साथ वारदात को दिया अंजाम

संवाद सहयोगी, कल्याणपुर (कानपुर)। कानपुर में रिश्तों को शर्मसार करने वाला मामला सामने आया है। मुंहबोले मामा ने अपने दोस्तों के साथ नाबालिग भांजी से गैंगरेप किया। इसके बाद उसका जबरन गर्भपात भी कराया।

रावतपुर में नौवीं की 17 वर्षीय छात्रा के साथ कन्नौज स्थित ननिहाल में कलियुगी मुंहबोले मामा ने दोस्तों के संग मिलकर छह माह तक शारीरिक शोषण किया। छह माह तक आरोपित बारी बारी से शारीरिक शोषण करते रहे और चार माह 20 दिन बाद छात्रा का जबरन गर्भपात करा दिया।

यही नहीं छात्रा को बहाने से रावतपुर में उसकी मां के पास भेज कर परिवार समेत फरार हो गया। छात्रा ननिहाल में पढ़ाई कर रही थी। गुमसुम देख मां ने कारण पूंछा तो छात्रा ने रोते हुए आपबीती बयां की।जिसके बाद पीड़िता ने मुख्य मंत्री पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराई है।

 

नोट- इस खबर को लगातार अपडेट किया जा रहा है। हम अपने सभी पाठकों को पल-पल की खबरों से अपडेट करते हैं। हम लेटेस्ट और ब्रेकिंग न्यूज को तुरंत ही आप तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। प्रारंभिक रूप से प्राप्त जानकारी के माध्यम से हम इस समाचार को निरंतर अपडेट कर रहे हैं। ताजा ब्रेकिंग न्यूज और अपडेट्स के लिए जुड़े रहिए जागरण के साथ।