विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

Kanpur Crime: काकादेव हॉस्टल में एक और मौत , HBTU के बीटेक छात्र का कमरे में फंदे से लटका मिला शव

Published: Sat, 28 Nov 2026 09:45 PM (IST)

कानपुर के काकादेव स्थित हॉस्टल में हरकोर्ट बटलर प्राविधिक विश्वविद्यालय (HBTU) के बीटेक तृतीय वर्ष के छात्र यश कटियार का शव फंदे से लटका मिला। पुलिस मामले की जांच कर रही है, आत्महत्या का कारण अभी स्पष्ट नहीं है।

यश कटियार की फाइल फोटो। पुलिस

यश कटियार की फाइल फोटो। पुलिस

HighLights

  1. काकादेव हॉस्टल में एचबीटीयू छात्र का शव मिला।

  2. बीटेक तृतीय वर्ष के छात्र यश कटियार ने आत्महत्या की।

  3. पुलिस कर रही है मामले की गहनता से जांच।

जागरण संवाददाता, कानपुर। काकादेव के हॉस्टलों में मौत का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। अब एक और छात्र का हॉस्टल के कमरे से शव फंदे पर लटका मिला। हरकोर्ट बटलर प्राविधिक विश्वविद्यालय (HBTU) के बीटेक तृतीय वर्ष के छात्र ने हॉस्टल के कमरे में फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली।

घटना की जानकारी मिलने पर हॉस्टल में हड़कंप मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने कमरे की जांच की और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजने की कार्रवाई की। छात्र ने यह कदम क्यों उठाया, इसकी वजह अभी स्पष्ट नहीं हो सकी है। पुलिस परिजनों, दोस्तों और विश्वविद्यालय से जुड़े लोगों से जानकारी जुटाकर मामले की जांच कर रही है।

काकादेव थाना क्षेत्र के चंदेल हास्टल में रहने वाले कानपुर देहात जनपद के साहबापुर राजपुर निवासी किसान संदीप कटिहार के 19 वर्षीय इकलौते बेटे यश कटियार ने संदिग्ध परिस्थितियों में फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। यश एचबीटीयू से केमिकल ट्रेड से बीटेक तृतीय वर्ष का छात्र था।

इन बच्चों की भी गई जान

  • एक नवंबर: काकादेव के एक हॉस्टल में रहकर मेडिकल प्रवेश परीक्षा (NEET) की तैयारी कर रहे एक छात्र ने फंदे से लटककर जान दे दी।
  • 14 जुलाई: गर्ल्स हॉस्टल में पॉलिटेक्निक की 19 वर्षीय छात्रा ने आत्महत्या कर ली थी। वह 15 दिन पहले ही हॉस्टल में रहने आई थी। पुलिस को मौके से एक सुसाइड नोट मिला, जिसमें छात्रा ने परिवार की आर्थिक स्थिति का हवाला दिया था।
  • 18 अप्रैल: पीजी में बैंकिंग की 25 वर्षीय छात्रा ने आत्महत्या कर ली थी। एक पन्ने के सुसाइड नोट में छात्रा ने पिछले एक साल से गंभीर मानसिक तनाव और बीमारी के कारण खुद को असहाय महसूस करने की बात लिखी थी।

 

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।