कानपुर के बागी पार्षद का हाईवोल्टेज हंगामा, हाथ की नस काटने का किया प्रयास, लोग मोबाइल से बनाते रहे वीडियो
कानपुर में विकास कार्यों को लेकर नाराज भाजपा के बागी पार्षद पवन गुप्ता ने नगर निगम परिसर में अपनी हाथ ...और पढ़ें
HighLights
भाजपा के बागी पार्षद पवन गुप्ता ने नस काटने का प्रयास किया।
विकास कार्यों में देरी को लेकर पार्षद थे नाराज।
नगर निगम परिसर में मुख्य अभियंता से हुई कहासुनी।
जागरण संवाददाता, कानपुर। विकास ना होने से नाराज भाजपा के बागी पार्षद पवन गुप्ता ने हाथ की नस काटने का प्रयास किया है। हालांकि बागी पार्षद विकास जायसवाल आदि ने पकड़ लिया।
दोपहर में नगर निगम परिसर मोतीझील में मुख्य अभियंता प्रभारी आलोक श्रीवास्तव से विकास कार्य को लेकर पार्षद की कहासुनी हुई। पार्षद ने विकास न कराए जाने का आरोप लगया। इसी दौरान पवन ने अपने हाथ की नस काटने का प्रयास किया बाद में सभी ने शांत कराया।