विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

कानपुर: हाईटेंशन लाइन की चपेट में आने से संविदाकर्मी की मौत, जेई पर प्रताड़ना का आरोप

Published: Sun, 04 Oct 2026 12:05 PM (IST)

कानपुर के जाजमऊ में हाईटेंशन लाइन की चपेट में आने से एक संविदाकर्मी की मौत हो गई, जो बिजली के पोल पर काम कर रहा था।

मृतक रवि की फाइल फोटो

मृतक रवि की फाइल फोटो

HighLights

  1. कानपुर में हाईटेंशन लाइन से संविदाकर्मी रवि की दुखद मौत।

  2. बिजली के पोल पर काम करते समय करंट लगने से हुआ हादसा।

  3. पत्नी ने जेई पर सुरक्षा के बिना काम कराने का आरोप लगाया।

जागरण संवाददाता, कानपुर। जाजमऊ थाना क्षेत्र के छबीलेपुरवा स्थित एहसान एंक्लेव के पास रविवार सुबह हाई टेंशन लाइन पर बिजली के पोल पर काम कर रहे संविदाकर्मी की मौत हो गई। करंट लगने पर वह करीब 25 फीट ऊंचाई से नीचे गिरे। इसके बाद पुलिस और आसपास के लोग उसे लेकर कांशीराम अस्पताल पहुंचे। जहां उसे मृत घोषित कर दिया।

चकेरी के अहिरवां निवासी 40 वर्षीय रवि केस्को में संविदा पर लाइनमैन थे। परिवार में पत्नी अनीता और दो बेटे मयंक व अभिनंदन हैं। मृतक के भाई अमन के अनुसार रविवार को रवि खंभे पर चढ़कर काम कर रहे थे।

इस दौरान हाईटेंशन लाइन की चपेट में आने से उन्हें करंट लग गया और वह नीचे गिर पड़े। वहीं मामले में जाजमऊ थाना प्रभारी संजय पांडे का कहना है कि शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। तहरीर मिलने पर आगे की कार्रवाई होगी।

पत्नी बोलीं अवर अभियंता करता था प्रताड़ित

घटना के बाद कांशीराम अस्पताल पहुंचे स्वजन में चीत्कार मच गई। मृतक की पत्नी अनीता ने जाजमऊ सबस्टेशन में तैनात जेई पर प्रताड़ित करने का आरोप लगाया। उनका कहना है कि रवि करीब 25 वर्षों से काम कर रहे थे।

आरोप है कि उन्हें कई बार गीले कपड़ों में और बारिश के दौरान भी खंभे पर चढ़कर काम करने के लिए मजबूर किया जाता था। रविवार को भी बिना सुरक्षा इंतजाम के काम कराया गया। उंनसे ड्यूटी के बाद भी काम लिया जा रहा था।

यह भी पढ़ें- रायबरेली में पुल की रेलिंग तोड़कर सई नदी में गिरा चीनी लदा ट्रक, ड्राइवर ने कूदकर बचाई जान