विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

कानपुर में कर्नल के पिता ने जहर खाकर दी जान, पुलिस ने अवसाद को बताया आत्महत्या का कारण

Published: Fri, 20 Nov 2026 03:45 PM (IST)

कानपुर के नवाबगंज थानाक्षेत्र में अवसादग्रस्त कर्नल के 82 वर्षीय पिता ओमप्रकाश सचान ने जहर खाकर आत्महत्या कर ली। 

ओम प्रकाश सचान की फाइल फोटो। स्रोत- स्वजन

ओम प्रकाश सचान की फाइल फोटो। स्रोत- स्वजन

HighLights

  1. अवसादग्रस्त 82 वर्षीय कर्नल के पिता ने की आत्महत्या।

  2. कानपुर के नवाबगंज में जहर खाकर दी अपनी जान।

  3. एलएलआर अस्पताल में उपचार के दौरान हुई उनकी मौत।

जागरण संवाददाता, कानपुर। नवाबगंज थानाक्षेत्र में अवसाद में चल रहे कर्नल के पिता जहर पदार्थ खा लिया। हालत बिगड़ने पर स्वजन उन्हें एलएलआर अस्पताल ले गए। जहां देर रात उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई। वह तीन साल से अपने छोटे बेटे और बहू के पास सीएसए परिसर में रह रहे थे।

किदवई नगर साइट-एक में रहने वाले डॉ. रवि सचान उन्नाव की मगरायर सीएचसी में तैनात हैं जबकि उनकी पत्नी डॉ. अर्चना सीएसए में एसोसिएट प्रोफेसर हैं। डॉ. रवि ने बताया कि उनके 82 वर्षीय पिता ओमप्रकाश सचान कई साल से अवसाद में चल रहे थे उनका मनोरोग विशेषज्ञ से इलाज भी चल रहा था। उन्होंने बताया कि पिता तीन साल से उनके पास ही रह रहे थे। इससे पहले वह अपने बड़े बेटे कर्नल सुनील सचान के पास रहते थे जो वर्तमान में मध्य प्रदेश के सागर जिले में तैनात हैं। उनकी मां रानीदेवी का तीन साल पहले निधन हो चुका है।

डॉ. रवि ने बताया कि गुरुवार शाम पिता ने जहरीला पदार्थ खा लिया हालत बिगड़ने पर उन्हें एलएलआर अस्पतल में भर्ती कराया। जहां देर रात इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। नवाबगंज थाना प्रभारी चंद्रशेखर सिंह ने बताया कि बुजुर्ग ने अवसाद के चलते आत्महत्या की है।

यह भी पढ़ें- जालौन में कहासुनी के बाद मायके गई पत्नी, आहत पति ने कमरे में फंदा लगाकर की आत्महत्या

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।