विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

Weather Updates: यूपी में सबसे ठंडा शहर रहा कानपुर, न्यूनतम तापमान 9.4 डिग्री पर पहुंचा

Published: Thu, 19 Nov 2026 11:39 PM (IST)

कानपुर प्रदेश का सबसे ठंडा शहर रहा, जहां न्यूनतम तापमान 9.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो चार दिनों में 6.4 डिग्री गिरा है। पहाड़ों से आ रही सर्द हवाओं ने ठिठुरन बढ़ाई है, जबकि दिन में धूप से राहत मिल रही है और यह मौसम गेहूं की बोआई के लिए अनुकूल है।

News Article Hero Image

जागरण संवाददाता, कानपुर। पहाड़ों से आ रही सर्द उत्तर-पश्चिमी हवा ने शहर में ठंड बढ़ा दी है। गुरुवार को कानपुर प्रदेश का सबसे ठंडा शहर रहा। यहां न्यूनतम तापमान पहली बार 10 डिग्री सेल्सियस से नीचे गिरकर 9.4 डिग्री दर्ज किया गया। बीते चार दिनों में रात के तापमान में 6.4 डिग्री की गिरावट आई है। सुबह और शाम ठंड का असर बढ़ गया है, जबकि दिन में धूप निकलने से राहत मिल रही है।

मौसम विशेषज्ञ डा. एसएन सुनील पांडेय ने बताया कि उत्तराखंड, जम्मू-कश्मीर और हिमाचल प्रदेश की ओर से आ रही उत्तर-पश्चिमी हवा के कारण तापमान में गिरावट हो रही है। प्रदेश में दूसरे स्थान पर हरदोई रहा, जहां न्यूनतम तापमान 10 डिग्री दर्ज किया गया। मुजफ्फरनगर में 10.1 और मेरठ व मैनपुरी में 11 डिग्री सेल्सियस तापमान रहा।
उन्होंने बताया कि अगले दो से तीन दिनों तक न्यूनतम तापमान इसी के आसपास बना रह सकता है। रात में आसमान साफ रहने से ओस सीधे जमीन पर गिर रही है, जिससे ठंड बढ़ रही है। गुरुवार को अधिकतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। उत्तर-पश्चिमी और पूर्वी हवा के मिलने से कहीं-कहीं हल्के बादल छा सकते हैं, लेकिन वर्षा की संभावना नहीं है।

गेहूं की बोआई के लिए अनुकूल मौसम

डा. पांडेय के अनुसार रात के तापमान में गिरावट गेहूं की बोआई के लिए अनुकूल है। किसानों को जल्द बोआई पूरी करने की सलाह दी गई है। दिन में धूप के कारण अधिकतम तापमान में फिलहाल एक से दो डिग्री की ही गिरावट होने की संभावना है।

बीते चार दिनों का न्यूनतम तापमान

  • 19 नवंबर - 9.4 डिग्री
  • 18 नवंबर - 10.0 डिग्री
  • 17 नवंबर - 11.6 डिग्री
  • 16 नवंबर - 15.4 डिग्री

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।