विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

कानपुर के युवाओं से शहरकाजी की अपील, रमजान में युवाओं को दी सख्त हिदायत, पाबंदी का फैसला

Published: Sun, 22 Feb 2026 06:39 PM (IST)

कानपुर के शहरकाजी मुफ्ती यूनुस रजा ओवैसी ने रमजान के दौरान बाइक, ऑटो या कार से स्टंट करने वाले युवाओं ...और पढ़ें

News Article Hero Image

HighLights

  1. शहरकाजी ने रमजान में स्टंट और देर रात घूमने पर जताई नाराजगी।

  2. युवाओं को बाइक पर तीन सवारी और तेज रफ्तार से बचने की सलाह।

  3. अभिभावकों से बच्चों की गतिविधियों पर नजर रखने की अपील की।

जागरण संवाददाता, कानपुर। कानपुर में आए दिन बाइक, आटो या कार से स्टंट कर रहे युवा खुद के साथ दूसरों की जान जोखिम में डाल रहे हैं। इन दिनों रमजान माह में सहरी और इफ्तार के बाद खासतौर पर देखने को मिला रहा है। ऐसे में शहरकाजी ने युवाओं से खास अपील की है।

रमजान में तरावीह के बाद देर रात तक घूमने, गंगा बैराज जाने, बाइक पर स्टंट करने तथा तीन सवारी बैठने पर शहरकाजी ने मुफ्ती युनूस रजा औवेसी नाराजगी जताई है। उन्होंने अभिभावकों के नाम संदेश जारी कर इस तरह की गतिविधियों पर पाबंदी लगाने को कहा है।

रमजान में कई युवा सहरी के बाद सुबह तड़के , इफ्तार के बाद तथा तरावीह की नमाज के बाद देर रात गंगा बैराज सहित अन्य स्थानों पर मोटर साइकिल से स्टंट कर रहे हैं, वे सड़क पर तेज रफ्तार से वाहन चला रहे हैं, एक साथ तीन सवारी बैठाकर हुड़दंग कर रहे हैं। इस तरह की हरकतों से वे अपनी जान के साथ दूसरों की जान भी खतरे में डाल रहे हैंं।

शहरकाजी मुफ्ती युनूस रजा ओवैसी ने कहा कि इस तरह की हरकतें कानून के विरुद्ध होने के साथ अपने तथा दूसरों के लिए जानलेवा हैं। शहरकाजी ने कहा कि हाल ही में बाइक के हुई दुर्घटना में दो युवकों अर्श व अहमद की मौत हो गई है। यह सभी के लिए चेतावनी है। उन्होंने कहा कि अभिभावक किशोरों को मोटरसाइकिल न चलाने दें। उनकी गतिविधियों पर नजर रखें, देर रात उनको बाहर जाने से रोकने को कहा। रमजान में अधिकांश समय इबादत में गुजारने को कहें।

सोने के वर्तमान मूल्य से तय होगी जकात

कोई व्यक्ति पिछले वर्ष की जकात इस वर्ष अदा करना चाहता है तो वर्तमान में सोना का जितना मूल्य है, उसके अनुसार जकात अदा करनी होगी। पिछले वर्ष के सोने के मूल्य के अनुसार जकात अदा नहीं होगी। यह जानकारी कुल हिंद इस्लामिक इल्मी अकादमी की अल शरिया हेल्पलाइन पर पूछे गए सवाल के जवाब में दी गई। एक सवाल के जवाब में बताया गया कि रोजे की हालत में स्वीमिंग पूल,नदी आदि में गोता लगाने पर अगर पानी नाक अथवा हलक से मुंह के अंदर चला जाए तो रोजा टूट जाएगा। एक सवाल के जवाब में बताया गया कि पेट्रोल सूंघने से रोजा टूट जाएगा। शहरकाजी मुफ्ती यूनुस रजा ओवैसी की हेल्पलाइन पर बताया गया कि अगर किसी रोजेदार ने बाजू पर वैक्सीन लगवाई तो उससे रोजा नहीं टूटेगा। आल इंडिया गरीब नवाज काउंसिल की हेल्पलाइन पर बताया गया कि रोजेदार आंख में दवा डाल सकते हैं।