छठ पूजा को लेकर कानपुर में रूट डायवर्जन लागू, इन मार्गों पर जाने से बचें
छठ पूजा पर्व के चलते कानपुर में यातायात विभाग ने डायवर्जन का निर्णय लिया है।

तस्वीर- फाइल।
HighLights
रविवार दोपहर से सोमवार तक यातायात डायवर्जन लागू रहेगा।
गंगा बैराज, वीआईपी रोड सहित कई मार्ग प्रभावित होंगे।
भारी और मध्यम वाहनों के लिए विशेष व्यवस्था की गई।
जागरण संवाददाता, कानपुर। छठ पूजा पर्व पर श्रद्धालुओं के आवागमन में दिक्कत न हो, इसके लिए यातायात विभाग ने डायवर्जन का निर्णय लिया है।
इसके तहत, रविवार को दोपहर दो बजे से अगले दिन सोमवार को कार्यक्रम की समाप्ति तक गंगा बैराज से अटल घाट और कंपनी बाग चौराहे से वीआइपी रोड तक यातायात बदला रहेगा।
डीसीपी अभयनाथ त्रिपाठी ने बताया कि संबंधित मार्गों पर केवल भारी व मध्यम वाहनों का डायवर्जन रहेगा।
इन मार्गों पर यह रहेगी यातायात व्यवस्था
- गंगा बैराज चौराहा से वाहन अटल घाट व कर्बला चौराहा की ओर नहीं जाएंगे। गंगा बैराज से सीधे यश कोठारी/मंधना चौराहा होकर निकाले जाएंगे।
- कंपनी बाग चौराहा से बीमा चौराहा, जाजमऊ, वीआइपी रोड पर वाहन प्रवेश नहीं करेंगे। इन्हें शहर के अन्य मार्गों का प्रयोग करना होगा।
- गुरुदेव चौराहा से मैनावती मार्ग से होते हुए कर्बला चौराहा की तरफ वाहन नहीं निकलेंगे। सीधे गुरुदेव चौराहा से गोल चौराहा होकर जा सकेंगे।
- फूलबाग से आने वाले चार पहिया वाहन मेघदूत तिराहा से दाहिने मुड़कर सरसैया घाट की तरफ नहीं जा सकेंगे। ऐसे वाहन बड़ा चौराहा होते हुए जाएंगे।
- ग्रीन पार्क चौराहा से आने वाली कारें डीएवी तिराहा से आगे सरसैया घाट की ओर नहीं जाएंगी। एमजी कॉलेज होते हुए या डीएवी तिराहा से दाहिने मुड़कर मधुवन तिराहा होते हुए जाना होगा।
- कल्याणपुर आवास विकास चौकी से भारी व मध्यम वाहन पनकी मंदिर की तरफ नहीं जा सकेगा। इधर जाने वाले वाहन आवास विकास चौकी से बायें मुड़कर मसवानपुर/विजय नगर चौराहा से निकलेंगे।
- पनकी पड़ाव रेलवे क्रासिंग से पनकी मंदिर व आवास विकास नहर की तरफ वाहनों का आवागमन बंद रहेगा। न्यू ट्रांसपोर्ट नगर से दाहिने मुड़कर एलएमएल चौराहा होकर वाहन निकल सकेंगे।
- न्यू ट्रांसपोर्ट तिराहा भौंती बाइपास से विजय नगर चौराहा की ओर कोई भी मध्यम व भारी वाहन नहीं जा सकेंगे, ऐसे वाहन न्यू ट्रांसपोर्ट नगर भौंती बाइपास से दाहिने मुड़कर गैस प्लांट या एलएमएल चौराहा से निकलेंगे।
- विजय नगर चौराहा से लेकर भौंती बाइपास चौराहा की ओर भी वाहन नहीं जा सकेंगे। विजय नगर चौराहा से बायें मुड़कर दादनगर या एलएमएल चौराहा होकर निकलेंगे।
- नंदलाल व सीटीआइ चौराहा की तरफ से आने वाले वाहन दीप तिराहा से बर्रा बाइपास की तरफ नहीं जा सकेंगे, ऐसे वाहन दीप तिराहा से बायें मुड़कर गोशाला चौराहा होकर निकलेंगे।
- बर्रा बाइपास चौराहा से कोई भी मध्यम व भारी वाहन दीप तिराहा की तरफ नहीं जा सकेगा, ऐसे वाहन नौबस्ता चौराहा होकर निकलेंगे।
- मंयक चौराहा से तात्या टोपे नगर से आंबेडकर नगर तक कोई भी वाहन नहीं जा सकेगा, बल्कि गुजैनी चौकी होकर निकलेंगे।
- गुजैनी से गुजैनी नहर तक भारी वाहनों का प्रवेश वर्जित रहेगा, ऐसे वाहन गुजैनी सरकारी अस्पताल होकर निकलेंगे।
यह भी पढ़ें- छठ पर आरा शहर में घर से निकलने से पहले देख लें नया ट्रैफिक रूट, भारी वाहनों की नो एंट्री
यहां है पार्किंग व्यवस्था
- कर्बला चौराहा से कर्बला मस्जिद तक सड़क के दोनों ओर।
- सरसैय्या घाट चौराहा से चेतना चौराहा की तरफ सड़क के दोनों ओर।
- अरमापुर से विजय नगर चौराहा की तरफ सड़क के बायें तरफ।
- आवास विकास नहर पनकी से कल्याणपुर क्रासिंग की ओर सड़क के बायें।
- गुजैनी चौकी के पास रामलीला मैदान में।
- मयंक चौराहा के पास आंबेडकर पार्क में।
- बक्कल (परमट) पार्किंग में।
जरूरत पड़े तो करें संपर्क
- ट्रैफिक कंट्रोल रूम : 9305104340
- ग्रीन कारिडोर सेल : 9454402413
- ट्रैफिक हेल्पलाइन : 9305104387