छठ पर आरा शहर में घर से निकलने से पहले देख लें नया ट्रैफिक रूट, भारी वाहनों की नो एंट्री
आरा में शांतिपूर्ण छठ महापर्व संपन्न कराने के लिए विशेष ट्रैफिक व्यवस्था लागू की गई है। शहर में भारी वाहनों ...और पढ़ें

आरा शहर में का नया ट्रैफिक रूट (एआई जेनरेटेड तस्वीर)
जागरण संवाददाता, आरा। जिले में शांतिपूर्वक छठ महापर्व संपन्न करने के लिए ट्रैफिक की विशेष व्यवस्था की गई है। आरा शहर में प्रवेश करने वाली सभी प्रमुख सड़कों से आने वाले बड़े वाहनों के आवागमन पर रविवार की दोपहर एक बजे से रात आठ बजे तक और सोमवार को दूसरे अर्घ्य के दिन सुबह तीन बजे से नौ बजे तक परिचालन पर पूरी तरह से रोक लगा दिया गया है। इस दौरान भारी वाहन आरा शहर में प्रवेश नहीं करेंगे।
इसके लिए धरहरा से आरा शहर, जीरो माइल से आरा शहर, वामपाली से आरा शहर आने पर रोक है।
इसी प्रकार बेलाउर सूर्य मंदिर में अत्यधिक भीड़ को देखते हुए तेतरिया मोड़ से बेलाउर, पवना जाने वाली सड़क और अगिआंव से पवना की तरफ आने वाली सड़क पर नो इंट्री पहले अर्ध्य रविवार की दोपहर से दुसरे अर्ध्य सोमवार की सुबह नौ बजे तक लगाई गई है। प्रशासन ने तेतरिया मोड़ से पीरो जाने के लिए आरा-सासाराम और अगिआंव से गड़हनी-अगिआंव पथ पर आवागमन व्यवस्था बहाल रखी है।
कलेक्ट्रेट तालाब के आसपास सभी सड़कों पर नो एंट्री
छठ पूजा के में पहले अर्घ्य के दिन रविवार की दोपहर एक बजे से शाम सात बजे तक और सोमवार को दूसरे अर्घ्य के दिन सुबह तीन बजे से सुबह नौ बजे तक नो एंट्री लगाई गई है।
नो एंट्री चर्चगेट से कलेक्ट्रेट की और आने पर, नागरिक प्रचारिणी से कलेक्ट्रेट, अंबेडकर गोलंबर से कलेक्ट्रेट, नगर निगम के तरफ से कलेक्ट्रेट और होमगार्ड कार्यालय से कलेक्ट्रेट तालाब की तरफ आने पर पूरी तरह दो पहिया, तीन पहिया या चार पहिया वाहन आने पर रोक रहेगी।
चर्च और न्यायालय के सामने बने पार्किंग स्थल
कलेक्ट्रेट छठ घाट के चारों तरफ से सभी प्रकार के वाहनों की नो एंट्री लगने के कारण दो पार्किंग स्थल बनाए गए हैं। संस्कृतिक भवन मोड़ के पास चर्च के समीप और दूसरा न्यायालय के सामने वीर कुंवर सिंह मैदान में पार्किंग स्थल होगा जहां वाहनों को श्रद्धालु या अन्य लोग लगा सकते हैं।
देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।