कानपुर में तेज रफ्तार का कहर, कार के परखच्चे उड़े; नाले में पलटने से दो युवक घायल
कानपुर के कैंट थानाक्षेत्र में गोल्फ क्लब के पास एक तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर नाले में पलट गई, जिसमें दो लोग घायल हो गए।

घायलों को निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया और क्षतिग्रस्त कार को क्रेन से हटा दिया गया है।
HighLights
कैंट क्षेत्र में गोल्फ क्लब के पास कार पलटी।
हर्ष शर्मा और फैजान घायल, अस्पताल में भर्ती।
पुलिस ने क्षतिग्रस्त कार हटाई, कोई जनहानि नहीं।
जागरण संवाददाता, कानपुर। कैंट थानाक्षेत्र में गोल्फ क्लब के पास रविवार रात तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर नाले में पलट गई। घटना में जाजमऊ निवासी हर्ष शर्मा और फैजान रविवार रात पटाखे खरीदारी कर जाजमऊ लौट रहे थे।
इस दौरान उनकी कार अनियंत्रित होकर पलट गई। जिससे कार क्षतिग्रस्त हो गई। इसके बाद राहगीरों की मदद से बाहर निकाला गया। वहीं, घायलों को उपचार के लिए और स्वजन ने निजी अस्पताल में भर्ती कराया।
मामले में कैंट थाना प्रभारी अरविंद राय ने बताया कि क्षतिग्रस्त कार को क्रेन से हटवा दिया गया है। कोई जनहानि नहीं हुई।
यह भी पढ़ें- चित्रकूट में सड़क हादसा: दर्शन कर लौट रहे श्रद्धालुओं की ट्रैक्टर-ट्रॉली नहर में पलटी, 4 की मौत, 12 घायल