विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

चित्रकूट में सड़क हादसा: दर्शन कर लौट रहे श्रद्धालुओं की ट्रैक्टर-ट्रॉली नहर में पलटी, 4 की मौत, 12 घायल

Published: Mon, 09 Nov 2026 09:30 AM (GMT+05:30)

चित्रकूट में झांसी-मीरजापुर नेशनल हाईवे पर ट्रैक्टर-ट्रॉली का गुल्ला टूटने से हुए हादसे में चार श्रद्धालुओं की मौत हो गई ...और पढ़ें

News Article Hero Image

HighLights

  1. चित्रकूट में ट्रैक्टर-ट्रॉली पलटने से चार श्रद्धालुओं की मौत।

  2. दीपदान मेले से लौटते समय हुआ यह दर्दनाक हादसा।

  3. हादसे में 12 लोग गंभीर रूप से घायल, अस्पताल में भर्ती।

जागरण संवाददाता, चित्रकूट। रैपुरा थाना क्षेत्र के रामनगर कस्बा स्थित पावर हाउस के पास झांसी-मीरजापुर नेशनल हाईवे में सोमवार को तड़के करीब ढ़ाई बजे ट्रैक्टर-ट्राली को जोड़ने वाला गुल्ला (हिच) टूट गया। जिससे अनियंत्रित ट्रॉली हाईवे से नीचे उतरने के साथ ही पलट गई। हादसे में एक मासूम समेत चार श्रद्धालुओं की मौत हो गई।

जबकि 12 लोग गंभीर रुप से घायल हो गए। इनमें सात घायलों को हालत गंभीर होने पर सीएचसी रामनगर से जिला अस्पताल रेफर किया गया है। ट्रैक्टर सवार श्रद्धालु दीपदान में शामिल होने के बाद वापस प्रयागराज लौट रहे थे। मृतकों में तीन लोग मध्य प्रदेश के रीवा व एक मृतक प्रयागराज जिले का रहने वाला है।

प्रयागराज जिले के खीरी थाना क्षेत्र के ऊंचा गांव से करीब दो दर्जन श्रद्धालु ट्रैक्टर-ट्राली में सवार होकर दीपदान मेला में शामिल होने शनिवार को चित्रकूट आए थे। इसमें ऊंचा गांव वालों के कुछ रिश्तेदार मप्र के रीवा जिले के रहने वाले भी शामिल रहे। रविवार की देर रात सभी लोग दर्शन व दीपदान करने के बाद वापस प्रयागराज के लिए रवाना हुए।

सोमवार को तड़के करीब ढ़ाई बजे झांसी-मीरजापुर नेशनल हाईवे में रामनगर कस्बा स्थित पावर हाउस के पास ट्रैक्टर-ट्राली को जोड़ने वाला गुल्ला (हिच) टूट गया। उस दौरान ट्रैक्टर काफी तेज रफ्तार से दौड़ रहा था। गुल्ला टूटने के साथ ही ट्रैक्टर आगे बढ़ गया। जबकि अनियंत्रित ट्राली हाईवे किनारे खाईं में जाकर पलट गई।

हादसे में प्रयागराज जिले के खीरी थाना क्षेत्र के ऊंचा गांव निवासी 30 वर्षीया सुनैना पत्नी सतीश, 50 वर्षीय राधेकृष्ण, 45 वर्षीया रेखा पत्नी उमेश, 45 वर्षीया सुनीता पत्नी शेरा, 50 वर्षीय राज कुमारी पत्नी सीताराम, 55 वर्षीय लक्ष्मण, 65 वर्षीय तारामुनि, 13 वर्षीया दिव्यांशी पुत्री दिलीप निवासी खरकाखास, 35 वर्षीय संजो पत्नी विश्वनाथ निवासी कोरहो के अलावा मप्र के रीवा जिले के 36 वर्षीया संगीता पत्नी सतेन्द्र निवासी चाकघाट,

50 वर्षीय त्रिवेणी निवासी बसहट, छह वर्षीय शिवांश पुत्र राजेश निवासी बसहट, आठ वर्षीय पुष्पराज पुत्र धर्मेन्द्र बसहट, 46 वर्षीया राज कुमारी पत्नी त्रिवेणी बसहट, 60 वर्षीय लक्ष्मण निवासी चाकघाट, 53 वर्षीय महारानी पत्नी लक्ष्मण निवासी चाकघाट गंभीर रुप से घायल हो गए। हादसे के बाद चीख-पुकार मच गई।

कई लोग ट्रॉली के नीचे दब गए थे। सूचना पर पहुंची पुलिस ने सभी घायलों को किसी तरह बाहर निकाला और एंबुलेंस की मदद से सीएचसी रामनगर पहुंचाया। जहां डाक्टरों ने चाकघाट निवासी शिवांश, त्रिवेणी, छह वर्षीय नन्हे पुत्र धर्मेंद्र व राधेकृष्ण निवासी ऊंचा गांव को देखने के बाद मृत घोषित कर दिया।

यह भी पढ़ें- चित्रकूट में अंधेरे को मात देकर संवार रहीं भविष्य, दृष्टिबाधित बेटियों ने लगाया स्टाल; हुनर और आत्मनिर्भरता जीत रहा दिल

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।