विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

कानपुर में सेवा ज्योति कलश यात्रा में बिना हेलमेट निकले भाजपा विधायक सुरेंद्र मैथानी, कटा एक हजार का आनलाइन चालान

Published: Wed, 07 Oct 2026 05:57 PM (IST)

कानपुर में सेवा ज्योति कलश यात्रा के दौरान भाजपा विधायक सुरेंद्र मैथानी ने बिना हेलमेट बाइक चलाई, जिस पर उनका ...और पढ़ें

बिना हेलमेट के विधायक सुरेंद्र मैथानी और चालान। जागरण

बिना हेलमेट के विधायक सुरेंद्र मैथानी और चालान। जागरण

HighLights

  1. भाजपा विधायक सुरेंद्र मैथानी ने बिना हेलमेट बाइक चलाई

  2. यातायात नियम उल्लंघन पर 1000 रुपये का चालान कटा

  3. विधायक ने स्वीकार किया, कहा नियम सभी के लिए समान

जागरण संवाददाता, कानपुर। सेवा ज्योति कलश यात्रा में उत्साह के बीच भाजपा विधायक सुरेंद्र मैथानी से भी यातायात नियम का उल्लंघन हो गया। विधायक के पास हेलमेट होने के बावजूद उन्होंने बाइक बिना हेलमेट के चला दी। पुलिस ने यातायात नियमों का उल्लंघन करने पर उनका 1000 का चालान कर दिया।

विधायक ने स्वयं इस मामले की जानकारी साझा करते हुए कहा कि मोदी और योगी के अनुशासित कार्यकर्ता होने के नाते उन्होंने पुलिस की कार्रवाई को स्वीकार किया और 1000 का जुर्माना भर दिया।

उन्होंने कहा कि योगी सरकार की जीरो टालरेंस की कानून व्यवस्था में नियम सभी के लिए समान हैं। उन्होंने स्पष्ट किया कि हममें और जनता में कोई अंतर नहीं है, हम भी कानून का पालन करते हैं। साथ ही भविष्य में हेलमेट पहनकर ही बाइक चलाने का ध्यान रखने की बात कही।

इस पूरे घटनाक्रम में खास बात यह रही कि नियम बनाने और कानून व्यवस्था की बात करने वाले विधायक खुद नियम के उल्लंघन पर चालान कटने के बाद जुर्माना भरते नजर आए।