Kanpur Bar Association Election: एक घंटे देरी से शुरू हुआ मतदान, 7198 वोटर तय करेंगे 94 प्रत्याशियों की किस्मत
कानपुर बार एसोसिएशन चुनाव में मतदान एक घंटे देरी से शुरू हुआ। डीएवी डिग्री कॉलेज में 7198 अधिवक्ता 94 प्रत्याशियों ...और पढ़ें

HighLights
डीएवी डिग्री कालेज में आज शाम पांच बजे तक होगा मतदान
एक घंटे देर से शुरू हुआ मतदान, बार प्रत्याशियों ने डाले वोट
60 सेवानिवृत्त फौजी डलवाएंगे वोट
जागरण संवाददाता, कानपुर। बार एसोसिएशन में एक घंटे देर से मतदान शुरू हो सका। सबसे पहले प्रत्याशियों ने वोट डाले। अब वोट डालने के लिए अधिवक्ताओं की लाइन डीएवी डिग्री कालेज के सामने लगने लगी है। एल्डर्स कमेटी के सदस्य और सहयोगी अधिवक्ता गेट पर ही सीओपी (सर्टिफिकेट आफ प्रैक्टिस) कार्ड या प्रमाणपत्र देखकर ही मतदान के लिए अंदर जाने दे रहे हैं। सड़क पर प्रत्याशी और उनके समर्थकों की नारेबाजी चल रही है। एल्डर्स कमेटी के चेयरमैन उमाशंकर गुप्ता ने बताया कि दोपहर तीन बजे तक 4012 अधिवक्ताओं ने वोट डाले। अब तक 55 प्रतिशत वोट पड़े।
बार एसोसिएशन चुनाव के लिए कुल 94 प्रत्याशी मैदान में हैं। इसमें अध्यक्ष के लिए सात, महामंत्री के लिए नौ, वरिष्ठ उपाध्यक्ष के लिए आठ व कनिष्ठ के लिए पांच प्रत्याशी किस्मत आजमा रहे हैं। मंत्री के लिए 11, कोषाध्यक्ष के लिए छह, संयुक्त मंत्री प्रशासन के लिए पांच, प्रकाशन के लिए छह व पुस्तकालय के लिए पांच प्रत्याशियों के लिए मतदान होगा। वरिष्ठ व कनिष्ठ कार्यकारिणी के छह-छह पदों के लिए वरिष्ठ में 11 व कनिष्ठ में 21 प्रत्याशी मैदान में हैं।

अध्यक्ष पद के लिए रवींद्र शर्मा, दिनेश कुमार शुक्ल, सर्वेश कुशवाहा, रमेश चन्द्र वर्मा, संदीप कुमार सिंह, योगेन्द्र कुमार अवस्थी, सुरेंद्र कुमार कुशवाहा मैदान में डटे हैं। महामंत्री पद के लिए रामजी दुबे, हेमेन्द्र कुमार श्रीवास्तव, बिनय कुमार मिश्रा, सुशील कुमार सिंह, संगीता द्विवेदी, सत्येंद्र सिंह गौतम, चन्द्र शेखर तिवारी, रुद्र प्रताप सिंह, संजीव कुमार यादव किस्मत आजमा रहे हैं।

मंगलवार को डीएवी डिग्री कालेज में सुबह आठ बजे से मतदान शुरू होना था, लेकिन करीब एक घंटे विलंब से वोट पड़ने शुरू हुए। सबसे पहले प्रत्याशियों के सामने बक्से सील किए गए। इसके बाद प्रत्याशियों से वोट डालने के लिए कहा। ज्यादातर प्रत्याशियों ने मतदान कर लिया है। एल्डर्स कमेटी के चेयरमैन उमाशंकर गुप्ता ने बताया कि सभी 16 बूथों पर औसतन 15-20 अधिवक्ता मतदान कर चुके हैं।

मतदान के लिए सीओपी कार्ड जरूरी
बार एसोसिएशन चुनाव में वोट डालने के लिए सीओपी (सर्टिफिकेट आफ प्रैक्टिस) कार्ड और सदस्यता की क्यूआर कोड स्लिप लानी जरूरी है।। मतदान के समय मोबाइल ले जाने पर रोक लगाई गई है। मतदान के लिए 60 सेवानिवृत्त फौजी लगाए गए हैं। मतदान से पहले 35 कर्मचारी सदस्यता की स्लिप पर क्यूआर कोड स्कैन कर रहे। मतदान की हर गतिविधि पर नजर रखने के लिए 80 कैमरे लगाए गए हैं। सुरक्षा के मद्देनजर छह सौ पुलिसकर्मी और अफसर तैनात है। मतदान की व्यवस्था में एल्डर्स कमेटी का सहयोग 20 अधिवक्ता कर रहे हैं।
94 प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला
बार एसोसिएशन चुनाव के लिए कुल 94 प्रत्याशी मैदान में हैं। इसमें अध्यक्ष के लिए सात, महामंत्री के लिए नौ, वरिष्ठ उपाध्यक्ष के लिए आठ व कनिष्ठ के लिए पांच प्रत्याशी किस्मत आजमा रहे हैं। मंत्री के लिए 11, कोषाध्यक्ष के लिए छह, संयुक्त मंत्री प्रशासन के लिए पांच, प्रकाशन के लिए छह व पुस्तकालय के लिए पांच प्रत्याशियों के लिए मतदान होगा। वरिष्ठ व कनिष्ठ कार्यकारिणी के छह-छह पदों के लिए वरिष्ठ में 11 व कनिष्ठ में 21 प्रत्याशी मैदान में हैं। इनके भाग्य का फैसला 7198 मतदाता करेंगे।
किस बूथ पर पड़ेगा किसका वोट
| बूथ संख्या | सूची क्रमांक | पंजीकरण वर्ष | मतदाता संख्या |
|---|---|---|---|
| 01 | 01 से 462 | 1962 से 1983 | 462 |
| 02 | 463 से 901 | 1984 से 1990 | 439 |
| 03 | 902 से 1316 | 1991 से 1994 | 415 |
| 04 | 1317 से 1840 | 1995 से 1999 | 524 |
| 05 | 1841 से 2336 | 2000 से 2001 | 496 |
| 06 | 2337 से 2875 | 2002 से 2003 | 539 |
| 07 | 2876 से 3239 | 2004 | 364 |
| 08 | 2340 से 3703 | 2005 से 2006 | 464 |
| 09 | 3704 से 4073 | 2007 से 2008 | 370 |
| 10 | 4074 से 4559 | 2009 से 2010 | 486 |
| 11 | 4560 से 4985 | 2011 से 2013 | 426 |
| 12 | 4986 से 5438 | 2014 से 2015 | 453 |
| 13 | 5439 से 5980 | 2016 से 2018 | 542 |
| 14 | 5981 से 6482 | 2019 से 2020 | 502 |
| 15 | 6483 से 7073 | 2021 से 2022 | 591 |
| 16 | 7074 से 7198 | 2023 से 2025 | 125 |
अध्यक्ष पद के प्रत्याशी
रवींद्र शर्मा, दिनेश कुमार शुक्ल, सर्वेश कुशवाहा, रमेश चन्द्र वर्मा, संदीप कुमार सिंह, योगेन्द्र कुमार अवस्थी, सुरेंद्र कुमार कुशवाहा
महामंत्री पद के प्रत्याशी
रामजी दुबे, हेमेन्द्र कुमार श्रीवास्तव, बिनय कुमार मिश्रा, सुशील कुमार सिंह, संगीता द्विवेदी, सत्येंद्र सिंह गौतम, चन्द्र शेखर तिवारी, रुद्र प्रताप सिंह, संजीव कुमार यादव
आज न्यायालयों में एक पक्षीय आदेश नहीं
बार एसोसिएशन चुनाव के कारण मंगलवार को एकमोडेशन (किसी भी मुकदमे में एक पक्षीय आदेश नहीं) रहेगा। एल्डर्स कमेटी के चेयरमैन ने बताया कि 17 फरवरी को मतदान के कारण एकमोडेशन रहेगा।
