विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 10, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Kanpur: छात्रा पर जबरन निकाह का दबाव बनाने वाले अनस को पुलिस का डर नहीं, बोला- देखना क्या हश्र करता हूं

By Jagran NewsEdited By: Ritu Shaw
Published: Tue, 10 Jan 2023 04:49 PM (IST)

कानपुर के नौबस्ता इलाके में छात्रा पर जबरन निकाह करने का दबाव बनाने वाले अनस को पुलिस ने गिरफ्तार को ...और पढ़ें

छात्रा पर जबरन निकाह का दबाव बनाने वाले अनस को पुलिस का डर नहीं, बोला- देखना क्या हश्र करता हूं
छात्रा पर जबरन निकाह का दबाव बनाने वाले अनस को पुलिस का डर नहीं, बोला- देखना क्या हश्र करता हूं

जागरण संवाददाता, कानपुर: जबरन निकाह करने व पूर्व के मुकदमे वापस लेने का दबाव बनाने वाले पाक्सो व यौन उत्पीड़न के आरोपित मोहम्मद अनस को नौबस्ता पुलिस ने देर रात गिरफ्तार तो कर लिया, लेकिन उसे घटना को लेकर बिल्कुल अफसोस नहीं है। पूछने पर वह बोला, उस लड़की ने मेरी जिंदगी बर्बाद की है, मुकदमा वापस न लेना उसे अब भारी पड़ेगा। जेल से छूटकर आऊंगा तो देखना उसका क्या हश्र करता हूं। पुलिस ने उसे सोमवार को जेल तो भेज दिया, लेकिन उसे अपने किए पर कोई पछतावा नहीं है।

रेलबाजार क्षेत्र निवासी बीबीए छात्रा नौबस्ता के एक कालेज में पढ़ती है। पिता ने बताया कि क्षेत्र में रहने वाला मोहम्मद अनस बेटी को ढाई साल से परेशान कर रहा है। उसका जीना दुश्वार कर दिया है। उसकी हरकतों से परेशान होकर 21 अक्टूबर 2020 को अनस के खिलाफ पाक्सो और यौन उत्पीड़न का मुकदमा रेल बाजार थाने में दर्ज कराया था। वह जेल भी गया, लेकिन 17 नवंबर को जमानत पर बाहर आया तो बेटी व उन्हें धमकाकर मुकदमा वापस लेने का दबाव बनाने लगा।

इस पर 28 नवंबर 2020 को रेल बाजार थाने में धमकी की धारा में मुकदमा दर्ज कराया था। इसके बाद भी उसकी हरकतें बंद नहीं हुईं। दबाव बनाने के लिए उसने पाकिस्तान के नंबरों से भी धमकी दिलाई। 2021 में तो उसने घर में घुसकर बेटी व उन्हें पीटा था, तब भी उसके खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया था। तीन मुकदमों के बाद भी उसने बेटी का पीछा नहीं छोड़ा और लगातार उससे निकाह करने व मुकदमे वापस लेने का दबाव बनाता रहा।

दो दिसंबर 2022 को तो उसने हद कर दी। बेटी के कालेज में दो-तीन साथियों के साथ घुस उसे खींचकर अश्लील हरकतें करने लगा। शिक्षकों ने उसे बचाया। विश्व हिंदू परिषद व बजरंग दल कार्यकर्ताओं की मदद से नौबस्ता थाने में मुकदमा दर्ज हो सका था, लेकिन अनस की दहशत में उन्होंने अपना मकान बेच दिया। रविवार देर रात नौबस्ता पुलिस ने अनस को गिरफ्तार कर लिया। पहले तो उसने बताया कि उसे गलत फंसाया गया है, लेकिन फिर कहने लगा कि उस लड़की ने मुकदमा दर्ज कराकर मेरी जिंदगी बर्बाद कर दी है। उसे छोड़ूंगा नहीं। मुकदमा वापस न लेना भारी पड़ेगा। जेल से छूटकर आऊंगा तो देखना उसका क्या हश्र करता हूं।

पैसे चाहिए तो बताती पर मुकदमा वापस ले लेती

आरोपित ने बताया कि उससे कहा था कि मुझसे निकाह कर लो और मुकदमा वापस ले लो। पैसे चाहिए थे तो बताती पर मुकदमा तो वापस ले लेती। मैं छावनी अस्पताल में नौकरी करता हूं। मेरा भाई डाक्टर है और पिता कारोबारी। किसी छोटे घर से नहीं हूं। मैं तो जल्द जेल से बाहर आ जाऊंगा, लेकिन वो लड़की और उसका परिवार पछताएगा। मामले में एडीसीपी दक्षिण अंकिता शर्मा ने कहा, अनस के खिलाफ पहले से ही रेलबाजार थाने में तीन मुकदमे दर्ज हैं। नौबस्ता थाने में उसके खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उसे गिरफ्तार किया गया है। अनस पर कठोर कार्रवाई की जाएगी। उस पर गुंडा एक्ट की कार्रवाई कर जिला बदर भी किया जाएगा।

यह भी पढ़ें- Kanpur Crime : छात्रा पर जबरन निकाह करने का दबाव, मना किया तो तेजाब डालने की दी धमकी