यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 09, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Kanpur Crime : छात्रा पर जबरन निकाह करने का दबाव, मना किया तो तेजाब डालने की दी धमकी
छात्रा का आरोप है कि आरोपी पहले भी उससे छेड़छाड़ कर चुका है। उसने पुलिस को शिकायत दी थी तो ...और पढ़ें

कानपुर, जागरण टीम। Kanpur Crime : कॉलेज छात्रा को तेजाब से जलाने की धमकी देने वाले और जबरन निकाह करने वाले आरोपी को पुलिस ने काबू किया है। जानकारी के अनुसार बताया जा रहा है कि आरोपी जबरन कॉलेज में घुसा और कॉलेज छात्रा से निकाह करने का दबाव बनाया।
क्या है पूरा मामला
पुलिस ने आरोपी अनस को काबू किया है। जानकारी के अनुसार नौबस्ता थाने में छात्रा ने पुलिस को बीते 6 दिसंबर को बताया कि अनस उसके कॉलेज में घुसा और उससे शादी करने का दबाव बनाया। उसने मना किया तो उसने कतिथ रूप से तेजाब से जलाने और सर काटने की धमकी दे डाली। इस मामले में डीसीपी अंकिता शर्मा ने बताया कि आरोपी मोहम्मद अनस को गिरफ्तार किया गया है। डीसीपी ने बताया कि आरोपी को जिला बदर किया जाएगा। पुलिस का कहना है कि सीसीटीवी कैमरे में आरोपी कॉलेज में जाते हुए और बाहर आते हुए दिखाई दे रहा है।
