विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

कानपुर के अजीतगंज में बंदरों का आतंक, 10 दिन में 5 मासूम बच्चों समेत 20 लोग घायल

Published: Thu, 12 Nov 2026 03:13 PM (IST)Updated: Thu, 12 Nov 2026 03:18 PM (IST)

कानपुर के अजीतगंज वार्ड-36 में बंदरों का आतंक बढ़ गया है, जिससे पिछले 10 दिनों में पांच बच्चों सहित 20 लोग घायल हुए हैं।

स्थानीय लोग नगर निगम और वन विभाग से संयुक्त अभियान चलाकर बंदरों को पकड़ने की मांग कर रहे हैं।

स्थानीय लोग नगर निगम और वन विभाग से संयुक्त अभियान चलाकर बंदरों को पकड़ने की मांग कर रहे हैं।

HighLights

  1. अजीतगंज वार्ड-36 में बंदरों का आतंक जारी है।

  2. पिछले 10 दिनों में 20 लोग घायल हुए, जिनमें बच्चे शामिल।

  3. नगर निगम और वन विभाग से कार्रवाई की मांग की गई।

जागरण संवाददाता, कानपुर। बाबूपुरवा के अजीतगंज वार्ड-36 में बंदरों का आतंक लोगों के लिए मुसीबत बन गया है। पिछले 10 दिनों में बंदरों के हमले में पांच बच्चों समेत 20 लोग घायल हो चुके हैं। आए दिन हो रहे हमलों से क्षेत्र में दहशत का माहौल है। हालात यह हैं कि अभिभावक बच्चों को अकेले घर से बाहर भेजने से भी कतरा रहे हैं।

वहीं, राहगीरों को भी बंदरों के झुंड से बचकर निकलना पड़ रहा है। अजीतगंज स्थित चाचा नेहरू पार्क के आसपास बंदरों का झुंड दिनभर उत्पात मचाता रहता है। बुधवार को सड़क से गुजर रहे सात वर्षीय दिव्यांग जैन पर बंदरों ने हमला कर दिया। बंदरों ने उसके बाएं हाथ की अंगुली में काट लिया। बच्चे की चीख-पुकार सुनकर आसपास के लोग दौड़े और किसी तरह बंदरों को भगाकर उसे बचाया। इससे पहले भी बंदर इलाके में रहने वाले तीन वर्षीय हसन, दो वर्षीय फातिमा, चार वर्षीय मनान और पांच वर्षीय आदित्य पर हमला कर उन्हें घायल कर चुके हैं।

क्षेत्र में रहने वाले कमरान और मारूफ ने बताया है कि बंदरों की संख्या और उनका आतंक लगातार बढ़ रहा है। पार्क के आसपास से गुजरने वाले बच्चों और बुजुर्गों को सबसे अधिक खतरा बना हुआ है। कई बार शिकायत करने के बावजूद नगर निगम और वन विभाग के अधिकारियों ने समस्या के समाधान के लिए कोई ठोस कदम नहीं उठाया। इससे लोगों में आक्रोश है। उनका कहना है कि जिम्मेदार विभाग किसी बड़े हादसे का इंतजार कर रहे हैं।

यदि समय रहते बंदरों को नहीं पकड़ा गया तो किसी दिन गंभीर घटना हो सकती है। क्षेत्रीय लोगों ने नगर निगम और वन विभाग से संयुक्त अभियान चलाकर बंदरों को पकड़वाने की मांग की है। पशु चिकित्सा अधिकारी आरके निरंजन ने बताया कि क्षेत्र में नगर निगम की टीम भेजी जाएगी और बंदरों को पकड़वाया जाएगा।

यह भी पढ़ें- गाजीपुर के इस क्षेत्र में 100 बंदरों के झुंड ने जमाया डेरा, तांडव से दहशत में लोग

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।