विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

गाजीपुर के इस क्षेत्र में 100 बंदरों के झुंड ने जमाया डेरा, तांडव से दहशत में लोग

By Bhuwan Bharati Jaiswal Edited By: Abhishek sharma
Published: Wed, 11 Nov 2026 03:11 PM (IST)

गाजीपुर के दुल्लहपुर थाना क्षेत्र के बद्दूपुर गांव में करीब 100 बंदरों के झुंड ने आतंक मचा रखा है। इन ...और पढ़ें

गाजीपुर के दुल्लहपुर में 100 बंदरों का आतंक, ग्रामीण दहशत में, 20 लोग घायल।

गाजीपुर के दुल्लहपुर में 100 बंदरों का आतंक, ग्रामीण दहशत में, 20 लोग घायल।

HighLights

  1. दुल्लहपुर के बद्दूपुर गांव में 100 बंदरों का आतंक।

  2. बंदरों के हमले से अब तक 20 ग्रामीण घायल।

  3. वन विभाग से बंदरों को पकड़ने की मांग।

जागरण संवाददाता, दुल्लहपुर (गाजीपुर)। दुल्लहपुर थाना क्षेत्र के बद्दूपुर गांव में करीब 100 बंदरों के झुंड ने ग्रामीणों का जीना मुश्किल कर दिया है। एक माह से गांव में डेरा जमाए बंदर अब तक 20 लोगों को काटकर घायल कर चुके हैं। बंदरों के आतंक से लोग घरों के बाहर सामान और अनाज रखना छोड़ चुके हैं। ग्रामीणों ने वन विभाग से बंदरों को पकड़कर गांव से बाहर ले जाने की मांग की है।

ग्रामीणों के अनुसार, बंदरों का झुंड अचानक गांव में पहुंचा था। शुरुआत में लोगों को लगा कि कुछ दिनों बाद बंदर खुद ही कहीं दूसरी जगह चले जाएंगे, लेकिन उन्होंने गांव में ही डेरा जमा लिया। एक छत से दूसरी छत पर कूदते हुए बंदर लोगों और पालतू पशुओं पर हमला कर रहे हैं।

बंदरों के काटने से घायल पप्पू सिंह, विकास सिंह, आर्यन सिंह, द्वारिका माली, मनु गुप्ता, राजमुनि सिंह और योगेंद्र सिंह सहित करीब 20 लोग रेबीज से बचाव के लिए इंजेक्शन लगवा रहे हैं। ग्रामीणों का कहना है कि बंदरों के डर से बच्चों और बुजुर्गों का घर से निकलना मुश्किल हो गया है।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।