कन्नौज में विपरीत दिशा से आ रहे ट्रैक्टर से भिड़ी कार, सास-बहू की मौत, पांच गंभीर
कन्नौज में गलत दिशा से आ रहे ट्रैक्टर-ट्रॉली से कार की टक्कर में सास-बहू की दर्दनाक मौत हो गई। हादसे ...और पढ़ें

HighLights
कन्नौज में कार-ट्रैक्टर की भीषण टक्कर हुई।
हादसे में सास-बहू की मौके पर ही मौत।
पांच अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।
जागरण संवाददाता, कन्नौज। हाइवे पर ट्रैक्टर-ट्राली के चालक की लापरवाही ने कार सवार सास-बहू की जिंदगी छीन ली। विपरित दिशा से आ रहे विपरीत दिशा से आ रहे ट्रैक्टर-ट्राली से तेज में कार की जोरदार टक्कर हुई। इससे सास-बहू की मौत के अलावा पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।
सदर कोतवाली के गांव भुलभुलियापुर निवासी 55 वर्षीय जमुना देवी पत्नी अशोक सिंह की 25 वर्षीय बेटी मंजू की फर्रुखाबाद के मोहम्मदाबाद में ससुराल है। शुक्रवार की रात मंजू का निधन हो गया था। इससे जमुना देवी अपनी 80 वर्षीय सास सिया दुलारी, परिवार की सुनीता देवी, बेला देवी, अर्चना, सौरिख थाना के शंकरपुर निवासी रिश्तेदार आयोग बाबू और उसकी पत्नी अंजू देवी के साथ मोहम्मदाबाद गई थीं।
शनिवार शाम करीब चार बजे सभी लोग घर लौट रहे थे। स्विफ्ट डिजायर कार आयोग बाबू चला रहे थे। इस दौरान गुरसहायगंज कोतवाली क्षेत्र की चौकी मझपुर्वा के गांव मिरगांवा के सामने गाजियाबाद-कानपुर ग्रीनफील्ड हाइवे फ्लाईओवर पर आलू लादकर गलत दिशा में फर्रुखाबाद की ओर जा रहे ट्रैक्टर-ट्राली से तेज रफ्तार में स्विफ्ट डिजायर टकरा गई।
टक्कर इतनी जोरदार थी कि कार के परखच्चे उड़ गए और ट्रैक्टर-ट्राली भी पलट गई। हादसे में जमुना देवी और उनकी बुजुर्ग सास सिया दुलारी की मौत हो गई। वहीं चालक आयोग बाबू, उसकी पत्नी अंजू देवी, बेला देवी, सुनीता और अर्चना गंभीर रूप से घायल हो गईं।
पुलिस ने घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। एसपी विनोद कुमार ने बताया कि ट्रैक्टर चालक की लापरवाही से हादसा हुआ है। तहरीर मिलने पर मामला दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।