विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

JFF 2026: कानपुर आ रहे बालीवुड के ये सितारे, तापसी पन्नू सहित निखिल द्विवेदी, भाग्यश्री, मनीष पाल से मिलने का मौका

Published: Thu, 03 Sep 2026 01:12 AM (IST)

जागरण फिल्म फेस्टिवल 4 से 6 सितंबर तक कानपुर में आयोजित होगा, जिसमें स्थानीय, राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय फिल्में दिखाई जाएंगी। ...और पढ़ें

सिनेस्टार तापसी पन्नू, भाग्यश्री, मनीष पाल, निखिल द्विवेदी।

सिनेस्टार तापसी पन्नू, भाग्यश्री, मनीष पाल, निखिल द्विवेदी।

HighLights

  1. जागरण फिल्म फेस्टिवल 4 से 6 सितंबर तक कानपुर में

  2. तापसी पन्नू, भाग्यश्री, निखिल द्विवेदी जैसे सितारे शामिल

  3. स्थानीय, राष्ट्रीय, अंतर्राष्ट्रीय फिल्मों का प्रदर्शन होगा

जागरण संवाददाता, कानपुर। विश्व के सबसे बड़े घूमंतू उत्सव जागरण फिल्म फेस्टिवल (जेएफएफ) का इंतजार खत्म होने को है। चार से छह सितंबर तक पार्वती बाग्ला रोड स्थित रेव थ्री माल में स्थानीय, देश व विदेश की फिल्मों की धूम रहेगी। इसमें आमिर खान अभिनीत फिल्म लगान भी है। सिनेस्टार तापसी पन्नू, निखिल द्विवेदी, भाग्यश्री, मनीष पाल के जुटेंगे।

तीन दिवसीय फिल्मोत्सव में मनोरंजन, हास्य, रोमांच और समाज के लिए संदेशपरक फिल्में प्रदर्शित की जाएगी। शहर के सिनेप्रेमियों में आनंददायक पलों को जीने के लिए उत्सुकता बढ़ती जा रही है। हैं। जेएफएफ का शुभारंभ कल चार सितंबर को होगा। फिल्म एक्टर व प्रोड्यूसर निखिल द्विवेदी व मशहूर अभिनेत्री भाग्यश्री का संवाद सत्र आकर्षण का केंद्र रहेंगे।

एआइ सेशन बाय अरीना में एआइ तकनीक की विशेषताएं बताई जाएंगी। अपनी टैगलाइन सभी के लिए स्वस्थ और मनोरंजक सिनेमा के अनुरूप इस वर्ष यह फिल्मोत्सव में हर आयु वर्ग के लोगों के लिए फिल्म दिखाई जाएंगी। फेस्टिवल में कानपुर के निर्देशकों व कलाकारों द्वारा बनाई गई दो फिल्में द लास्ट बिरयानी, गुजारिश व द सेवन एनवलप्स प्रदर्शित की जाएंगी।

ये है जेएफएफ का उद्देश्य

जागरण फिल्म फेस्टिवल का उद्देश्य देश के प्रमुख महानगरों और उसके बाहर सिनेमाई कला को बढ़ावा देना है। जेएफएफ सिनेमा की संस्कृति को भी बढ़ावा देते हुए एक ऐसा मंच तैयार करता है, जहां फिल्म निर्माता और सिनेप्रेमी सिनेमा की दुनिया का अनुभव लेने के लिए एक साथ आते हैं। यहां दर्शकों को राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय कलाकारों व क्रू के साथ बातचीत करने, उनका संवाद सुनने और प्रश्नोत्तरी सत्र में भाग लेने का अवसर मिलता है।

क्यूआर कोड स्कैन कर ले सकते हैं टिकट

फेस्टिवल में आने के लिए 18 वर्ष से अधिक आयु के लोग क्यूआर कोड को स्कैन कर टिकट ले सकते हैं। आप बुक माय शो के जरिये भी तीनों दिन या किसी भी दिन का टिकट ले सकते हैं।