विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

Jagran Vimarsh: कानपुर में निवेश बढ़ाने और पलायन रोकने का फॉर्मूला आया सामने, उद्योग जगत ने बताई शहर की जरूरत

Published: Fri, 20 Nov 2026 12:12 AM (IST)

जागरण विमर्श में उद्योग जगत के दिग्गजों ने कानपुर के औद्योगिक पुनरुत्थान का रोडमैप साझा किया, जिसमें बुनियादी ढांचे में सुधार और एमएसएमई सेक्टर को मजबूत करने पर जोर दिया गया। उन्होंने बताया कि बेहतर इंफ्रास्ट्रक्चर से निवेश बढ़ेगा और युवाओं का पलायन रुकेगा, जिससे कानपुर अपनी पुरानी औद्योगिक चमक वापस पा सकेगा।

विविध आयाम में सवालों का जवाब देते रीजेंसी हेल्थ के चेयरमैन व प्रबंध निदेशक डा. अतुल कपूर (दाएं) , तिरंगा समूह के निदेशक पं.नरेंद्र शर्मा (दाएं से दूसरे) व उपायुक्त उद्योग अंजनीश प्रताप सिंह (बाएं से दूसरे)। सत्र का संचालन लोकल डेस्क इंचार्ज हिमांशु द्विवेदी (बाएं) ने किया। जागरण

विविध आयाम में सवालों का जवाब देते रीजेंसी हेल्थ के चेयरमैन व प्रबंध निदेशक डा. अतुल कपूर (दाएं) , तिरंगा समूह के निदेशक पं.नरेंद्र शर्मा (दाएं से दूसरे) व उपायुक्त उद्योग अंजनीश प्रताप सिंह (बाएं से दूसरे)। सत्र का संचालन लोकल डेस्क इंचार्ज हिमांशु द्विवेदी (बाएं) ने किया। जागरण

HighLights

  1. बुनियादी ढांचे में सुधार से कानपुर का औद्योगिक पुनरुत्थान संभव।

  2. एमएसएमई सेक्टर देश की अर्थव्यवस्था और रोजगार का आधार।

  3. ओडीओपी और कृषि उत्पादों से ग्रामीण समृद्धि को बढ़ावा।

अखिलेश तिवारी, कानपुर। शहर के लोगों की उद्यमिता और व्यावसायिक दक्षता ही थी जिसने कई दशक पहले कानपुर को देश के सर्वश्रेष्ठ औद्योगिक शहरों में शामिल कर रखा था। वही शक्ति और क्षमता आज भी है बस जरूरत है शहर के बुनियादी ढांचे (इंफ्रास्ट्रक्चर) में सुधार की। अगर यह काम पूरा हो जाए, तो कानपुर पुनः देश के औद्योगिक मानचित्र पर अपनी पुरानी चमक बिखेर सकता है। ‘जागरण विमर्श : विकसित उत्तर प्रदेश, विकसित कानपुर’ के पंचम सत्र ‘एमएसएमई और कारोबार : विविध आयाम’ में उद्योग जगत के दिग्गजों और अधिकारियों ने कानपुर के औद्योगिक पुनरुत्थान का रोडमैप साझा करते हुए एक स्वर में यह बात कही।


सत्र के माडरेटर हिमांशु द्विवेदी ने शुरुआत में बताया कि एमएसएमई का देश के कुल उत्पादन और निर्यात में अहम स्थान है।बड़े उद्योगों की भरपाई करने वाले इस सेक्टर ने आर्थिकी का पहिया संभाल रखा है। कानपुर को अब मेडिसिटी के रूप में भी देखा जा रहा है तो रीजेंसी हेल्थ के चेयरमैन एंड मैनेजिंग डायरेक्टर डा. अतुल कपूर ने कहा कि शहर में विकास की अपार संभावनाएं हैं, लेकिन बुनियादी ढांचे की कमी ने गति थाम रखी है। उनके अस्पताल को लगभग 750 एमएसएमई इकाइयां नियमित रूप से सामान की आपूर्ति करती हैं। ऐसे में यदि शहर का इंफ्रास्ट्रक्चर बेहतर हो जाए, तो न केवल बड़े पैमाने पर निवेश आएगा बल्कि नई पीढ़ी भी बाहर जाने के बजाय अपने शहर लौटकर पारिवारिक व्यवसाय को आगे बढ़ाएगी। उ

फ्रेगरेंस एंड फ्लेवर एसोसिएशन आफ इंडिया (एफएएफएआइ) के सदस्य और तिरंगा अगरबत्ती के उद्यमी नरेंद्र शर्मा ने जीडीपी की नई परिभाषा देते हुए इसे ''''गांव, धर्म और परंपरा'''' से जोड़ा। उन्होंने कहा कि फूल, फल, इत्र और औषधियों की प्राकृतिक खेती को बढ़ावा देकर किसानों को समृद्ध करने के साथ-साथ कुटीर उद्योगों को भी नई ऊर्जा दी जा सकती है।

उन्होंने ''''वन डिस्ट्रिक्ट वन प्रोडक्ट'''' (ओडीओपी) की तरह कृषि उत्पादों को बढ़ावा देने का सुझाव दिया। कारपोरेट के साथ-साथ ''''को-आपरेट'''' यानी एमएसएमई वर्ग को सरकारी पोषण मिले तो ग्रामीण क्षेत्रों के कारीगरों और महिलाओं को घर के पास ही स्वावलंबी बनाया जा सकेगा।

उपायुक्त उद्योग अंजनीश प्रताप सिंह ने आंकड़ों के साथ स्पष्ट किया कि कृषि के बाद एमएसएमई सेक्टर देश में सर्वाधिक रोजगार देता है और राष्ट्रीय जीडीपी में इसका योगदान लगभग 31 प्रतिशत है। उन्होंने कहा कि कानपुर के उद्यमियों के डीएनए में ही व्यापार और उद्यमिता है, जहां तीसरी पीढ़ी भी पहली पीढ़ी की तरह ही कुशलता और लगन से काम कर रही है।

कानपुर में ओडीओपी के तहत लेदर और होजरी के बाद अब ''''मशीनरी'''' सेक्टर को भी शामिल करने का प्रयास किया जा रहा है। वर्तमान में शहर से लगभग 11 हजार करोड़ रुपये का वार्षिक निर्यात हो रहा है, जिसे और बढ़ाने के लिए छोटे-छोटे क्लस्टर्स बनाकर उनकी ''''हैंड होल्डिंग'''' की जा रही है।

उन्होंने उद्यमियों को राज्य सरकार की ‘एक जनपद एक व्यंजन’ योजना से अवगत कराते हुए बताया कि इसके तहत कानपुर के पारंपरिक लड्डू और समोसा जैसे उत्पादों के निर्माण व व्यापार के लिए पांच करोड़ रुपये तक के बैंक ऋण पर 50 लाख रुपये तक की सब्सिडी का प्रविधान है।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।