विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

रेल यात्रियों के काम की खबर! दो जनवरी से सिक्किम महानंदा का रूट बदलेगा, प्रयागराज-हुबली ट्रेन के बढ़ाए गए फेरे

Published: Thu, 26 Nov 2026 06:06 PM (IST)

दिल्ली-गाजियाबाद रेलखंड में ट्रैफिक ब्लॉक के कारण 2 जनवरी को सिक्किम महानंदा एक्सप्रेस का मार्ग परिवर्तित किया जाएगा, जिससे यह दिल्ली शाहदरा पर नहीं रुकेगी। यात्रियों की सुविधा के लिए प्रयागराज-हुबली विशेष ट्रेन के अतिरिक्त फेरे दिसंबर में संचालित किए जाएंगे।

News Article Hero Image

HighLights

  1. सिक्किम महानंदा एक्सप्रेस का मार्ग 2 जनवरी को परिवर्तित होगा।

  2. दिल्ली शाहदरा स्टेशन पर इस ट्रेन का ठहराव नहीं होगा।

  3. प्रयागराज-हुबली विशेष ट्रेन के अतिरिक्त फेरे संचालित होंगे।

जागरण संवाददाता, कानपुर। उत्तर रेलवे के दिल्ली–गाजियाबाद रेलखंड में दिल्ली शाहदरा यार्ड में ट्रैफिक ब्लाक कार्य के चलते सिक्किम महानंदा एक्सप्रेस का मार्ग परिवर्तित किया गया है। उत्तर मध्य रेलवे प्रयागराज के सीपीआरओ डा. शिवम शर्मा ने बताया कि ट्रेन नंबर 15483 अलीपुरद्वार जंक्शन से दिल्ली जंक्शन सिक्किम महानंदा एक्सप्रेस दो जनवरी को परिवर्तित मार्ग साहिबाबाद-दिल्ली सफदरजंग-नई दिल्ली-दिल्ली जंक्शन से संचालित होगी। मार्ग परिवर्तन के कारण दिल्ली शाहदरा स्टेशन पर ठहराव नहीं होगा।

प्रयागराज-हुबली स्पेशल ट्रेन के बढ़ाए गए फेरे

रेलवे ने यात्रियों की सुविधा को देखते हुए ट्रेन नंबर 04113/04114 प्रयागराज-हुबली-प्रयागराज विशेष ट्रेन के अतिरिक्त फेरे संचालित करने का निर्णय लिया है। उत्तर मध्य रेलवे प्रयागराज के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी डा. शिवम शर्मा ने बताया कि यह ट्रेन प्रयागराज से 19 व 26 दिसंबर व ट्रेन नंबर 04114 हुबली से प्रयागराज जंक्शन 22 व 29 दिसंबर को संचालित होगी। ट्रेन में 11 स्लीपर, दो थर्ड एसी सहित 23 कोच लगेंगे।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।