ISC Result 2026 Out: कानपुर के ओजस्वित पासरीचा को 100% नंबर मिले, बने नेशनल टॉपर
ISC Result 2026 Out | कानपुर के शीलिंग हाउस स्कूल के छात्र ओजस्वित पासरीचा ने आईएससीई 12वीं बोर्ड परीक्षा 2026 ...और पढ़ें

ICSE Result 2026: कानपुर के ओजस्वित बने नेशनल टॉपर

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
जागरण संवाददाता, कानपुर: ISC Board Result 2026: आईएससी बोर्ड ने गुरुवार को 12वीं का रिजल्ट जारी कर दिया। शहर के शीलिंग हाउस स्कूल के छात्र ओजस्वित पासरीचा ने सभी विषयों में पूर्णांक प्राप्त कर 100 प्रतिशत अंक हासिल किए हैं।
स्कूल का दावा है कि ओजस्वित नेशनल टॉपर हैं। हालांकि बोर्ड की ओर से कोई मेरिट लिस्ट जारी नहीं की गई है।
शीलिंग हाउस स्कूल के प्रधानाचार्य वनिता मेहरोत्रा और शिक्षकों ने ओजस्वित की इस असाधारण उपलब्धि पर गर्व व्यक्त किया है। वहीं दूसरी ओर रिजल्ट जारी होते ही वेबसाइट का सर्वर ठप हो गया है। स्कूलों में परिणाम जानने के लिए मशक्कत हो रही है।
