विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

CUET UG 2026 City Slip Link: एनटीए सीयूईटी एग्जाम सिटी इंटीमेशन स्लिप जारी, यहां करें डाउनलोड, परीक्षा 11 मई से

Published: Thu, 30 Apr 2026 10:53 AM (IST)Updated: Thu, 30 Apr 2026 11:35 AM (IST)

एनटीए सीयूईटी यूजी एग्जाम 2026 के लिए सिटी स्लिप जारी कर दी गई है। छात्र तुरंत ही इस पेज पर ...और पढ़ें

NTA CUET exam city intimation slip 2026

NTA CUET exam city intimation slip 2026

HighLights

  1. सीयूईटी यूजी सिटी स्लिप जारी।

  2. एडमिट कार्ड परीक्षा तिथि से 3 से 4 दिन पूर्व हो सकते हैं जारी।

एजुकेशन डेस्क, नई दिल्ली। नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) की ओर से कॉमन यूनिवर्सिटी एंट्रेंस टेस्ट अंडरग्रेजुएट (CUET UG 2026) के लिए आवेदन करने करने वाले छात्रों के लिए एग्जाम सिटी इंटीमेशन स्लिप डाउनलोड के लिए उपलब्ध करवा दी गई है। परीक्षा में भाग लेने जा रहे स्टूडेंट्स तुरंत ही एनटीए की ऑफिशियल वेबसाइट cuet.nta.nic.in पर जाकर या इस पेज पर दिए डायरेक्ट लिंक से सिटी स्लिप डाउनलोड करके अपने परीक्षा शहर की जानकारी हासिल कर सकते हैं।

एडमिट कार्ड के रूप में नहीं किया जा सकता है उपयोग

सभी छात्रों को बता दें कि एग्जाम सिटी स्लिप का उपयोग केवल परीक्षा शहर, डेट एवं शिफ्ट की जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। इसके प्रयोग एडमिट कार्ड के रूप में नहीं किया जा सकता है। परीक्षा का आयोजन 11 मई से लेकर 31 मई 2026 तक करवाया जायेगा। 

सिटी स्लिप डाउनलोड करने की स्टेप्स

  1. सीयूईटी यूजी सिटी स्लिप 2026 डाउनलोड करने के लिए सर्वप्रथम आधिकारिक वेबसाइट cuet.nta.nic.in पर विजिट करें।
  2. वेबसाइट के होम पेज पर नीचे andidate Activity में Advance City Intimation for CUET (UG) – 2026 पर क्लिक करें।
  3. इसके बाद एप्लीकेशन नंबर, पासवर्ड एवं दिया गया सिक्योरिटी पिन दर्ज करके सबमिट बटन पर क्लिक करें।
  4. अब सिटी स्लिप स्क्रीन पर ओपन हो जाएगी जहां से आप इसे डाउनलोड करके प्रिंटआउट निकाल सकते हैं।

CUET UG 2026 Advance City Intimation download Link

CUET UG 2026

एडमिट कार्ड परीक्षा तिथि से 3 से 4 दिन पूर्व होंगे जारी 

सभी छात्रों की जानकारी के लिए बता दें कि एनटीए द्वारा एडमिट कार्ड परीक्षा तिथि से 3 से 4 दिन पूर्व जारी कर दिए जायेंगे जिसे उम्मीदवार ऑनलाइन माध्यम से ही डाउनलोड कर सकेंगे। ऑफलाइन माध्यम से प्रवेश पत्र भेजा नहीं जायेगा। अधिक जानकारी के लिए स्टूडेंट्स ऑफिशियल वेबसाइट पर विजिट कर सकते हैं  

यह भी पढ़ें- CBSE 12th Result 2026 Live: सीबीएसई 12वीं रिजल्ट अभी नहीं होगा जारी, बोर्ड ने साझा की डिटेल