विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 09, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

एक्सप्रेशन2017: अमेरिकी जेल की कहानी लेकर मंच पर उतरे आइआइटी छात्र

By Nawal MishraEdited By:
Published: Sun, 09 Apr 2017 01:32 PM (IST)Updated: Sun, 09 Apr 2017 03:32 PM (IST)

ब्रह्मावर्त के इस्कान परिसर में एक्सप्रेशन यूथ फेस्टिवल एक्प्रेशन 2017 की धूम रही। कला, नृत्य, खेल, उद्योग और अध्यात्म से जुड़े विद्वानों ने मार्गदर्शन किया।

एक्सप्रेशन2017: अमेरिकी जेल की कहानी लेकर मंच पर उतरे आइआइटी छात्र
एक्सप्रेशन2017: अमेरिकी जेल की कहानी लेकर मंच पर उतरे आइआइटी छात्र

कानपुर (जेएनएन)। ब्रह्मावर्त के इस्कान मंदिर परिसर में बीती रात यूथ फेस्टिवल एक्प्रेशन 2017 की धूम रही। कैलिफोर्निया के ‘नाम’ रॉक बैंड की कला, प्रिंस ग्रुप का डांस और खेल, उद्योग और अध्यात्म से जुड़े विद्वानों की सलाह ने युवाओं का मार्गदर्शन किया। इस मौके आईपीएल चेयरमैन राजीव शुक्ला, अभिनेता रोनित राय, जेएसडब्ल्यू ग्रुप के चेयरमैन सज्जन जिंदल समेत कई बड़ी हस्तियों की उपस्थित में सिटी ट्रेजर हंट के प्रतियोगियों को पुरस्कृत किया गया।  

यह भी पढ़ें: मोगली गर्ल को अपनाने, समझाने, सिखाने और दुलराने के लिए बढ़े हाथ 

इस्कॉन मंदिर का स्वर्ण जयंती समारोह 

इस्कान की ओर से देश को बेहतरीन टेक्नोक्रेट देने वाले आइआइटी के छात्रों ने इस्कॉन मंदिर के स्वर्ण जयंती समारोह में नृत्य नाटिका के जरिए हरे रामा हरे कृष्णा की उस ताकत से दर्शकों को रूबरू कराया जिसने अमेरिका की जेल को नशामुक्त किया था। अमेरिकी जेल की कहानी लेकर मंच पर उतरे आइआइटी बीएचयू के छात्रों ने युवाओं को नशामुक्ति का संदेश दिया। आइआइटियंस ने इस नाटिका में उस शख्सियत को जीवंत किया जिसने हरे रामा हरे कृष्णा के जाप से जेल में उस नशे की लत को छोड़ा था जिसकी गिरफ्त में वह वर्षो से था। छात्रों को इस नाटक को तैयार करने की प्रेरणा अपने कैंपस व आसपास के माहौल से मिली। युवाओं को नशे से बचाने के लिए आईआईटी खड़गपुर के छात्रों ने लाइट डांस पेश किया। 

यह भी पढ़ें: सांसद हेमामालिनी ने खोला राज, मुझे सामने देख शरमा गए थे अटल

विफलता से न घबराएं और सफल पर न इतराने 

जेएसडब्ल्यू ग्रुप चेयरमैन सज्जन जिंदल ने इस्कॉन के स्वर्ण जयंती पर इस्कॉन मंदिर उत्सव में कहा कि आप विश्वास से लक्ष्य को प्राप्त कर सकते हैं। यह कभी न सोचें कि आप जो करना चाहते हैं नहीं कर पाएंगे। अगर आप कड़ी मेहनत कर सकते हैं और आपमें आत्मविश्वास है तो आपको कामयाबी जरूर मिलेगी। उन्होंने कहा कि जब आप हर मुश्किल को अवसर मानेंगे तो निश्चित रूप से आप उससे उबर जाएंगे। अगर आपके जीवन में कभी मुश्किल नहीं आई तो समझ लें कि आपने अभी तक जीवन को ठीक से नहीं जिया है। विफलता से कभी मत घबराएं और सफल होने पर इतराने की आवश्यकता नहीं है। 

यह भी पढ़ें: साल में 4717 मुकदमे निस्तारण कर दर्ज कराया इंडिया बुक आफ रिकार्ड्स में नाम

कैलिफोर्निया के बैंड की धुन पर झूम उठे भक्त

इस्कॉन मंदिर के स्वर्ण जयंती समारोह के दौरान आयोजित एक्सप्रेशन यूथ फेस्टिवल में आइआइटियंस के अलावा अमेरिका के कैलिफोर्निया से प्रस्तुति देने आए ‘नाम’ रॉक बैंड के कलाकारों ने मनोहारी प्रस्तुति दी। रॉक बैंड ने हरे रामा हरे कृष्णा की ऐसी संगीतमय स्वर लहरी छेड़ी कि उसकी झंकार पर देश विदेश से आए कृष्ण भक्त झूम उठे।

यह भी पढ़ें: योगी ने बढ़ाया भगवा का जलवा, दुकानों पर डिस्प्ले में भगवा सबसे आगे 

अनुशासन से होंगे सफल

इस्कॉन के प्रमुख संत गौर गोपाल दास प्रभु ने कहा कि जीवन में परिस्थितियां भले ही आपको तोड़ दें पर आप कभी हौसला मत तोड़ना। संकल्प, अनुशासन, नियम और संयम से आप हर मंजिल को प्राप्त कर सकते हैं यही सफलता का सबसे बड़ा मंत्र है। हर पल सोशल मीडिया से जुड़े रहना ठीक नहीं है।

यह भी पढ़ें: बुंदेलखंड की भलाई के लिए तालाब जोड़ों और राज्य तोड़ो योजना पर काम

क्रोध और लोभ से बचें युवा

भारत में इस्कॉन के चेयरमैन गोपाल कृष्ण गोस्वामी प्रभु ने कहा कि भौतिक ज्ञान हमें कभी सुख नहीं दे सकता है। वास्तविक सुख पाना है तो आपको आध्यात्मिक ज्ञान का सहारा लेना होगा। काम, क्रोध, मोह, लोभ और अहंकार के वशीभूत लोग कभी सुख की प्राप्ति नहीं कर पाते हैं। आप सबकुछ खरीद सकते हैं पर मन की शांति नहीं खरीद सकते। 

तस्वीरों में देखें-बहराइच जिला अस्पताल में मोगली की दिनचर्या

जिंदगी में पाना ही नहीं देना सीखें

अभिनेता रोनित रॉय ने कहा कि जिंदगी में पाना ही सबकुछ नहीं है, देना भी सीखें। जीवन कष्टदायक है। यह सभी को पता है बावजूद इसके हम सिर्फ पाने के लिए ही भाग रहे हैं। हमें यह जानना चाहिए कि मैं कौन हूं। जिस दिन हम यह जान लेंगे फिर पाने के लिए नहीं बल्कि हम हमेशा देने के लिए ही हाथ आगे बढ़ाएंगे। इससे मन को शांति के साथ खुशी भी मिलेगी।

तस्वीरों में देखें-जोगी रंग में रंगता जा रहा प्रदेश

प्रतियोगिता में जीत पुरस्कृत

इस्कान मंदिर की ओर से आयोजित सिटी ट्रेजर हंट में समूह चार ने प्रथम और समूह पांच ने प्रतियोगिता में दूसरा स्थान बनाया। दोनों समूहों के प्रतियोगियों को देश की जानी मानी हस्तियों की उपस्थिति में इस्कॉन मंदिर के प्रमुख संत गौर गोपाल दास प्रभु ने पुरस्कृत किया। विजेता टीम में ऋषभ, ऋतिक, सौम्या और सोनिका तथा रनर टीम ऋतुराज, शिवम, श्रुति, राहुल आदि ने पुरस्कार ग्रहण किया।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।