विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

कानपुर में GST फर्जीवाड़ा, फर्जी पते पर रजिस्ट्रेशन, 3.85 करोड़ की टैक्स चोरी

Published: Fri, 13 Nov 2026 02:21 PM (IST)

कानपुर में एक फर्म संचालक ने फर्जी पते पर जीएसटी पंजीकरण कराकर करीब 21.39 करोड़ रुपये का कारोबार दिखाया और ...और पढ़ें

News Article Hero Image

HighLights

  1. फर्जी पते पर जीएसटी पंजीकरण कराकर की टैक्स चोरी।

  2. 21.39 करोड़ का कारोबार दिखाकर 3.85 करोड़ की हेराफेरी।

  3. राज्यकर विभाग की जांच में खुलासा, पुलिस कर रही जांच।

संवाद सहयोगी, कल्याणपुर(कानपुर)। पनकी के फर्जी पते पर फर्म संचालक ने जीएसटी पंजीयन कराया और करीब 21.39 करोड़ रुपये का कारोबार दिखाकर लगभग 3.85 करोड़ रुपये की टैक्स चोरी कर ली।राज्यकर विभाग की जांच में खुलासा होने के बाद कारोबारी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर पुलिस जांच में जुटी है।

राज्यकर विभाग की उपायुक्त (विशेष अनुसंधान शाखा) क्षेत्र-बी सुषमा सिंह के मुताबिक राजस्थान के जयपुर स्थित सेन कालोनी निवासी रौनक शर्मा ने 12 अप्रैल 2023 को मेसर्स आरएस सर्विसेज के नाम से फर्म का जीएसटी पंजीयन कराया था। पंजीयन के लिए उन्होंने कानपुर का पता आफिस नंबर-25, पीजी ब्वायज हास्टल रतनपुर कालोनी के पास, पुराना कानपुर दर्ज कराया था।

पंजीयन के करीब छह महीने बाद विभागीय अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर स्थलीय जांच की तो वहां घोषित व्यापारिक प्रतिष्ठान नहीं मिला। जांच में सामने आया कि फर्म संचालक ने कूटरचित दस्तावेजों के आधार पर कानपुर का पता दिखाकर जीएसटी पंजीयन कराया था।इसके बाद विभाग ने जीएसटी कामन पोर्टल पर उपलब्ध फर्म के कारोबार से जुड़े आंकड़ों का विश्लेषण किया।

इसमें वित्तीय वर्ष 2023-24 में 12 अक्टूबर 2023 तक फर्म की कुल बिक्री 2139.01 लाख रुपये यानी करीब 21 करोड़ 39 लाख रुपये दर्ज मिली। विभागीय जांच में इस कारोबार के आधार पर करीब 3.85 करोड़ की टैक्स चोरी किए जाने की बात सामने आई।विभाग ने फर्म संचालक रौनक शर्मा से संपर्क करने के लिए लगातार पत्राचार किया। कई बार नोटिस भेजे गए, लेकिन उनकी ओर से कोई जवाब नहीं दिया गया।एसीपी पनकी अमित चौरसिया ने बताया कि फर्म संचालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच की जा रही है।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।