विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

कानपुर में गंगा के जलस्तर में मामूली गिरावट, बैराज से 3.80 लाख क्यूसेक पानी छोड़ा

Published: Mon, 05 Oct 2026 11:18 AM (IST)

गंगा नदी के जलस्तर में पिछले 24 घंटे में 12 सेंटीमीटर की मामूली कमी आई है, जिससे तटीय इलाकों को ...और पढ़ें

कानपुर गंगा बैराज

कानपुर गंगा बैराज

HighLights

  1. गंगा के जलस्तर में 24 घंटे में 12 सेंटीमीटर की कमी।

  2. तटीय इलाकों को मिली थोड़ी राहत, बाढ़ का खतरा जारी।

  3. गंगा बैराज से 3.80 लाख क्यूसेक पानी छोड़ा गया।

जागरण संवाददाता, कानपुर। उफान पर बह रही गंगा नदी के जलस्तर में पिछले 24 घंटे के दौरान 12 सेंटीमीटर की मामूली गिरावट दर्ज की गई है। इससे तटीय और कटरी क्षेत्रों के लोगों को थोड़ी राहत मिली है।

हालांकि, भारी मात्रा में पानी छोड़े जाने के कारण बाढ़ का खतरा अभी टला नहीं है और प्रशासनिक स्तर पर अलर्ट जारी है। सिंचाई विभाग के अनुसार शुक्लागंज में गंगा का जलस्तर कम होकर 112.96 मीटर पर आ गया है, लेकिन नदी अब भी चेतावनी बिंदु के करीब बह रही है।

निचले इलाकों में पानी का जमाव बरकरार है। दबाव कम करने के लिए रविवार को गंगा बैराज के सभी प्रमुख फाटक खोलकर 3,80,948 क्यूसेक पानी छोड़ा गया।

वहीं, नरोरा बैराज से भी 54,876 क्यूसेक पानी डिस्चार्ज किया गया। सिंचाई विशेषज्ञों का मानना है कि नरोरा से जल प्रवाह नियंत्रित रहने से आगामी दिनों में स्थिति बिगड़ने की आशंका कम है।

यह भी पढ़ें- सिद्धार्थ विहार-वसुंधरा मार्ग पर खत्म होगा इंतजार, इसी सप्ताह शुरू हो सकता है हिंडन बैराज का पुल