विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

सिद्धार्थ विहार-वसुंधरा मार्ग पर खत्म होगा इंतजार, इसी सप्ताह शुरू हो सकता है हिंडन बैराज का पुल 

Published: Wed, 30 Sep 2026 05:25 AM (IST)

सिंचाई विभाग द्वारा जाली की मरम्मत के कारण एक माह से बंद सिद्धार्थ विहार-वसुंधरा मार्ग इस सप्ताह फिर से खुलने ...और पढ़ें

एआई जेनेरेटेड इमेज।

एआई जेनेरेटेड इमेज।

HighLights

  1. सिद्धार्थ विहार-वसुंधरा मार्ग इस सप्ताह खुलने की उम्मीद।

  2. सिंचाई विभाग ने एक महीने से बंद मार्ग की मरम्मत की।

  3. हिंडन बैराज पुल खुलने से लोगों को मिलेगी राहत।

जागरण संवाददाता, साहिबाबाद (गाजियाबाद)। सिद्धार्थ विहार से वसुंधरा मार्ग पर इस सप्ताह यातायात फिर से शुरू होने की उम्मीद है। मार्ग पर सिंचाई विभाग जाली की मरम्मत का काम करा रहा है। इस कार्य के चलते से एक महीने से रास्ते को बंद रखा गया है।

दिल्ली खंड से इसका काम हो रहा है। अधिशासी अभियंता बीके सिंह ने काम एक दो दिन में पूरा होने की उम्मीद जताई है। इसके बाद मार्ग को पहले की तरह खोल दिया जाएगा।

बता दें कि हिंडन बैराज बंद होने से सिद्धार्थ विहार से वसुंधरा या इंदिरापुरम के लिए आने वाले लोगों को वैकल्पिक मार्ग का प्रयोग करना पड़ रहा है। 30 सितंबर तक के लिए मार्ग को बंद रखने के लिए सिंचाई विभाग ने जिला प्रशासन को सूचना दी थी। महीनेभर बाद मार्ग खुलने से लोगों को आसानी होगी।

यह भी पढ़ें- गृह मंत्री अमित शाह ने किया बारापुला फेस 3 एलिवेटेड कॉरिडोर का उद्घाटन, दिल्ली को मिली नई सौगात