Railway Updates: कोहरे का ट्रेनों पर दिखने लगा असर, काठगोदाम गरीबरथ व हमसफर एक्सप्रेस निरस्त, कई के फेरे घटे
रेलवे ने कोहरे के कारण दिसंबर से मार्च तक कई ट्रेनों को रद्द करने और उनके फेरे घटाने का फैसला ...और पढ़ें

यह एक प्रतीकात्मक तस्वीर है।
HighLights
कोहरे के चलते रेलवे ने कई ट्रेनें रद्द कीं
काठगोदाम गरीब रथ और हमसफर एक्सप्रेस निरस्त हुईं
दिसंबर से मार्च तक ट्रेनों के फेरे घटे
जागरण संवाददाता, कानपुर। कोहरे के मौसम में परिचालन के कारणों से कई ट्रेनों के निरस्तीकरण से लेकर उनके फेरों में कमी करने का रेलवे ने निर्णय लिया है। उत्तर मध्य रेलवे प्रयागराज के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी डा. शिवम शर्मा ने बताया कि ट्रेन नंबर 12209 कानपुर सेंट्रल-काठगोदाम गरीब रथ एक्सप्रेस प्रत्येक मंगलवार को आठ दिसंबर, 26 से दो मार्च,27 तक 13 फेरों के लिए निरस्त रहेगी।
इसी तरह ट्रेन नंबर 12210 काठगोदाम-कानपुर सेंट्रल एक्सप्रेस प्रत्येक सोमवार सात दिसंबर,26 से एक मार्च, 27 तक13 फेरों के लिए निरस्त रहेगी। इसके अलावा ट्रेन नंबर 12595 गोरखपुर-आनंद विहार टर्मिनल हमसफर एक्सप्रेस सप्ताह में तीन दिन 15 दिसंबर, 26 से 14 फरवरी,27 तक निरस्त रहेगी।
इसी तरह 12596 हमफसर एक्सप्रेस 16 दिसंबर, से 15 फरवरी तक सप्ताह में तीन दिन निरस्त रहेगी। वहीं ट्रेन नंबर 22857 संतरागाछी-आनंद विहार टर्मिनल सात दिसंबर से 22 फरवरी तक 12 फेरों के लिए निरस्त रहेगी। इसी तरह ट्रेन नंबर 22858 संतरागाछी एक्सप्रेस भी निरस्त रहेगी।
इन ट्रेनों के घटाए गए फेरे
सीपीआरओ डा. शिवम शर्मा ने बताया कि ट्रेन नंबर 22405 भागलपुर-आनंद विहार टर्मिनल गरीब रथ प्रत्येक गुरुवार को तीन, 10, 17, 24 व 31 दिसंबर के अलावा जनवरी में सात, 14, 21, 28 व चार, 11, 18 व 25 फरवरी को निरस्त रहेगी। इसी तरह ट्रेन नंबर 22406 आनंद विहार टर्मिनल-भागलपुर एक्सप्रेस प्रत्येक बुधवार दो, नौ, 16, 23, 30 दिसंबर, छह जनवरी, 13, 20, 27 जनवरी व तीन फरवरी, 10, 27 व 24 फरवरी को निरस्त रहेगी।
- ट्रेन नंबर 12571 गोरखपुर-आनंद विहार टर्मिनल हमसफर एक्सप्रेस 16, 20, 23, 27, 30 दिसंबर, जनवरी में तीन, छह, 10, 13, 17, 20, 24, 27 एवं 31 जनवरी के अलावा फरवरी में तीन, सात, 10 व 14 फरवरी को निरस्त रहेगी।
- ट्रेन नंबर 12572 आनंद विहार टर्मिनल-गोरखपुर एक्सप्रेस 17, 21, 24, 28 एवं 31 दिसंबर के अलावा चार, सात, 11, 14, 18, 21, 25 एवं 28 जनवरी को निरस्त रहेगी। इसी तरह फरवरी में एक, चार, आठ, 11 व 15 फरवरी को निरस्त रहेगी।
- ट्रेन नंबर 15025 मऊ-आनंद विहार टर्मिनल एक्सप्रेस 15, 22 एवं 29 दिसंबर को निरस्त रहेगी। इसी तरह पांच, 12, 19 एवं 26 जनवरी के अलावा दो व नौ फरवरी को निरस्त रहेगी।
- ट्रेन नंबर 15026 आनंद विहार टर्मिनल-मऊ एक्सप्रेस 18, 25 दिसंबर के अलावा एक जनवरी, आठ, 15, 22 व 29 जनवरी को निरस्त रहेगी। वहीं फरवरी में ये ट्रेन पांच व 12 को निरस्त रहेगी।
- ट्रेन नंबर 15083 छपरा-फर्रुखाबाद एक्सप्रेस 17, 18, 19, 21, 24, 25, 26, 28 दिसंबर, एक जनवरी, दो जनवरी, चार, सात, आठ, नौ, 11, 14, 15, 16, 18, 21, 22, 23, 25, 28, 29 एवं 30 जनवरी के अलावा एक, चार, पांच, छह, आठ, 11, 12 एवं 13 फरवरी को निरस्त रहेगी।
- ट्रेन नंबर 15084 फर्रुखाबाद-छपरा एक्सप्रेस 18, 19, 20, 22, 25, 26, 27 दिसंबर, एक, दो, तीन, पांच, आठ, 10, 12, 15, 16, 17, 19, 22, 23, 24, 26, 29, 30, 31 जनवरी के अलावा फरवरी में दो, पांच, छह, सात, नौ, 12, 13 व 14 को निरस्त रहेगी।
- ट्रेन नंबर 12988 अजमेर-सियालदह एक्सप्रेस मंगलवार, गुरुवार व शनिवार को निरस्त रहेगी। एक, तीन, पांच, आठ, 10, 12, 15, 17, 19, 22, 24, 26, 29, 31 दिसंबर को निरस्त रहेगी। इसी तरह ये ट्रेन दो, पांच, सात, नौ, 12, 14, 16, 19, 21, 23, 26, 28, 30 जनवरी व दो, चार, छह, नौ, 11, 13, 16, 18, 20, 23, 25 एवं 27 फरवरी को निरस्त रहेगी।
- ट्रेन नंबर 12987 सियालदह-अजमेर एक्सप्रेस बुधवार, शुक्रवार एवं रविवार को निरस्त रहेगी। दो, चार, छह, नौ, 11, 13, 16, 18, 20, 23, 25, 27, 30 दिसंबर के अलावा एक, तीन, छह, आठ, 10, 13, 15, 17, 20, 22, 24, 27, 29, 31 जनवरी को निरस्त रहेगी। वहीं फरवरी में ये ट्रेन तीन, पांच, सात, 10, 12, 14, 17, 19, 21, 24, 26 एवं 28 फरवरी को निरस्त रहेगी।
- ट्रेन नंबर 12505 कामाख्या-आनंद विहार टर्मिनल नार्थ ईस्ट एक्सप्रेस प्रत्येक बुधवार एवं रविवार को निरस्त रहेगी। दो, छह, नौ, 13, 16, 20, 23, 27, 30 दिसंबर को निरस्त रहेगी। इसी तरह तीन, छह, 10, 13, 17, 20, 24, 27, 31 जनवरी व तीन, सात, 10, 14, 17, 21, 24 एवं 28 फरवरी को निरस्त रहेगी।
- ट्रेन नंबर 12506 नार्थ ईस्ट एक्सप्रेस प्रत्येक मंगलवार एवं शुक्रवार को निरस्त रहेगी। चार, आठ, 11, 15, 18, 22, 25, 29 दिसंबर को ट्रेन निरस्त रहेगी। इसी तरह एक, पांच, आठ, 12, 15, 19, 22, 26, 29 जनवरी के अलावा दो, पांच, नौ, 12, 16, 19, 23, 26 फरवरी व दो मार्च को निरस्त रहेगी।
- ट्रेन नंबर 15483 अलीपुरद्वार जंक्शन-दिल्ली जंक्शन सिक्किम महानंदा एक्सप्रेस बुधवार एवं रविवार को निरस्त रहेगी। दो, पांच, नौ, 12, 16, 19, 23, 26, 30 दिसंबर को निरस्त रहेगी। इसी तरह दो, छह, नौ, 13, 16, 20, 23, 27, 30 जनवरी के अलावा तीन फरवरी, छह, 10, 13, 17, 20, 24 एवं 27 फरवरी को निरस्त रहेगी।
- ट्रेन नंबर 15484 सिक्किम महानंदा एक्सप्रेस शुक्रवार एवं सोमवार को निरस्त रहेगी। चार दिसंबर, सात, 11, 14, 18, 21, 25, 28 दिसंबर को निरस्त रहेगी। इसी तरह एक जनवरी, चार, आठ, 11, 15, 18, 22, 25, 29 जनवरी के अलावा एक, पांच, आठ, 12, 15, 19, 22 एवं 26 फरवरी को निरस्त रहेगी।
